Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान को किया गिरफ्तार
    मनोरंजन

    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई. टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के आत्महत्या करने के बाद देश में सनसनी फैली हुई है. कहा जा रहा है कि उसने बॉयफ्रेंड के ब्रेकअप के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया. उसकी मौत के बाद अब पुलिस ने उसके एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान को आईपीसी की धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया है. यानी कि शीजान पर आरोप है कि उसने तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया. लेकिन, ‘ब्रेकअप’ को उकसाने की वजह नहीं बताया जा सकता. जब तक, एक व्यक्ति खुद निजी तौर पर दूसरे को आत्महत्या के लिए न भड़का रहा हो. इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट भी कई फैसले दे चुकी है.

    बता दें, अगर शीजान इस धारा के तहत दोषी पाया जाता है तो उसे दस साल की सजा मिलेगी और कभी जमानत भी नहीं होगी. क्योंकि, इस धारा के तहत किया गया अपराध गैर-जमानती होता है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के साल 2021 के आंकड़े इस बात को साबित करते हैं कि बिना पुख्ता तथ्यों और सबूतों के धारा 306 को कोर्ट में साबित करना करीब-करीब नामुमकिन है. पिछले साल इस धारा में 8312 केस दर्ज किए गए, लेकिन महज 22.6 फीसदी मामलों में इस अपराध को साबित किया जा सका.

    यह कहती है रिपोर्ट
    यह रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल आत्महत्या के 7500 मामले दर्ज हुए. इन सभी आत्महत्याओं के पीछे की वजह ‘प्रेम-संबंध’ ही थे. बता दें, मुंबई पुलिस को तुनिषा के शव के आस-पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उसने केवल मृतका की मां की शिकायत पर शीजान को गिरफ्तार किया है. मृतका की मां का आरोप है कि वह और शीजान रिलेशनशिप में थे. यह रिलेशनशिप 15 दिन पहले टूट गई. इस वजह से तुनिषा तनाव में थी.

    vidh

    उकसाने वाले मामलों में दोष सत्यापित करना कठिन
    सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ कई हाई कोर्ट ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि आत्महत्या के लिए उकसाने वाले केस में पुख्ता से पुख्ता सबूत की जरूरत है. इनमें दहेज की मांग के चलते आत्महत्या के मामले शामिल नहीं है. उकसाने वाले मामलों में दोष सत्यापित करना कठिन होता है. सुप्रीम कोर्ट ने भी साफ कहा है कि उकसाने वाले केस में यह देखा जाए कि किसी व्यक्ति ने निजी तौर पर आत्महत्या करने वाले को भड़काया है या नहीं.

    ईमानदारी से परखें जाएं सबूत- कोर्ट
    कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सबतों को पूरी ईमानदार के साथ परखा जाए. यह देखा जाए कि क्या आरोपी ने पीड़ित को इतना प्रताड़िता किया कि उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचा. धारा 306 के तहत ‘अपूर्ण प्रेम-संबंधों’ में आत्महत्या को ‘उकसाना’ नहीं माना जा सकता. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को धारा 306 से मुक्त कर दिया था. उस वक्त एक लड़की की आत्महत्या के बाद शख्स पर आरोप था कि उसने दूसरा प्रेम-संबंध होने के चलते मृतका से शादी नहीं की.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या’, पोस्टमॉर्टम में मौजूद कूपर अस्पताल के स्टाफ का दावा
    Next Article कांग्रेस की रामगढ़ विधायक ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता समाप्त, आदेश जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.