Patna : बिहार में बेरोजगारी और पलायन की समस्या को खत्म करने के दिशा में नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 26,000 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार ने बिहार में तीन न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।
तीन जिलों में न्यूक्लियर पावर प्लांट का सर्वे
NPCIL और NTPC की संयुक्त टीम ने बांका, सिवान और नवादा के राजौली में पावर प्लांट के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे में भूकंप प्रतिरोधक क्षमता, पानी की उपलब्धता, जमीन की स्थिति और आबादी घनत्व जैसे सभी तकनीकी मानकों की जांच की जा रही है।
केंद्र सरकार का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा उत्पादन करना है, जिसमें बिहार की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्लांट का निर्माण अनुषक्ति विद्युत निगम लिमिटेड के तहत NPCIL (51%) और NTPC (49%) मिलकर करेंगे।
गया में विशाल इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर
गया जिले के डोभी में 1,700 एकड़ में फैले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का शुभारंभ जल्द होगा। इसी मॉडल पर राज्य के 29 जिलों में कुल 14,036 एकड़ भूमि पर 31 नए अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। टेक्सटाइल और फार्मा समेत दस सेक्टरों के लिए विशेष पार्कों की योजना तैयार है।
निवेशकों को आसानी होगी, सभी सुविधाएं उपलब्ध
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था मजबूत कर रही है और उद्योग लगाने के लिए सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि निवेशक बिना किसी परेशानी के काम कर सकें।
लाखों नौकरियां बनने की उम्मीद
सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से बिहार में लाखों रोजगार पैदा होंगे और राज्य ऊर्जा हब के रूप में उभरकर सामने आएगा। औद्योगिक विकास से बिहार की जीडीपी में तेजी से बढ़ोतरी होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आर्थिक सुधार दिखेगा। डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को विकसित भारत के मजबूत स्तंभ के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह कदम राज्य के युवाओं को पलायन से मुक्ति दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
केंद्र सरकार द्वारा बिहार के सीवान, बांका और रजौली में #न्यूक्लियर_पावर_प्लांट लगाने की तैयारी हुई शुरू!
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिहार में 3 न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सीवान, बांका और रजौली में… pic.twitter.com/8jyT6vgy2m
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) December 7, 2025
Also Read : झारखंड विस का शीतकालीन सत्र : आज पेश होगा 8 हजार करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट


