Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विस का शीतकालीन सत्र : आज पेश होगा 8 हजार करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट
    झारखंड

    झारखंड विस का शीतकालीन सत्र : आज पेश होगा 8 हजार करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शीतकालीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज यानी सोमवार को दूसरा दिन है, जो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी। यह बजट सदन की कार्यवाही की दूसरी पाली में रखा जाएगा।

    मैयां सम्मान योजना पर सरकार का खास फोकस

    मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित अनुपूरक बजट में मईयां सम्मान योजना को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए बजट में सबसे ज्यादा राशि आवंटित की गई है। सरकार ने विभिन्न विभागों की लंबित जरूरतों और योजनाओं को पूरा करने के लिए कुल 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

    विभागों ने लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की थी, लेकिन समीक्षा के बाद सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। बजट में सिंचाई परियोजनाओं, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को भी खास महत्व दिया गया है। केंद्र और राज्य से मिलने वाली राशि के समायोजन का प्रावधान भी किया गया है ताकि किसी भी योजना में वित्तीय बाधा न आए।

    विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी

    दूसरी ओर, विपक्ष ने सदन में सरकार को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि विपक्ष छात्रवृत्ति रोकने, परीक्षा शुल्क बढ़ाने और धान खरीद में देरी के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा। भाजपा का आरोप है कि परीक्षा शुल्क में अनियमित वृद्धि से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है, जबकि छात्रवृत्ति रोकने से लाखों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। धान खरीद को लेकर किसानों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

    बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले वर्षों में राज्य को 12 लाख पीएफसी ब्लॉक आवंटित किए गए थे, लेकिन राज्य सरकार के “उदासीन रवैये” के कारण उनका उपयोग नहीं हो सका। भाजपा का कहना है कि राज्य सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीन पर कार्य दिखाई नहीं दे रहा।

    Also Read : झारखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप

    000 crore to be presented today Jharkhand Assembly winter session: Second supplementary budget of Rs 8 झारखंड विस का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पर विशेष चर्चा आज से, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत
    Next Article बिहार में तीन न्यूक्लियर पावर प्लांट का सर्वे शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.