Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»इंडिगो फ्लाइट संकट जारी, 10 दिसंबर तक सब ठीक होने के संकेत
    ट्रेंडिंग

    इंडिगो फ्लाइट संकट जारी, 10 दिसंबर तक सब ठीक होने के संकेत

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2025Updated:December 8, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंडिगो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडिगो एयरलाइंस में जारी ऑपरेशनल संकट का आज सातवां दिन है। सोमवार को भी देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान सेवा में गड़बड़ी को लेकर इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसका जवाब आज देना अनिवार्य है। इस बीच इंडिगो ने 10 दिसंबर से सेवाएं सामान्य होने के संकेत दिए हैं।

    हैदराबाद और बेंगलुरु में बड़ी संख्या में फ्लाइटें रद्द

    एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की 77 उड़ानें प्रभावित हुईं। इनमें 38 आने वाली और 39 जाने वाली फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 65 आने वाली और 62 जाने वाली फ्लाइटों को रद्द किया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि अगला अपडेट शाम 6 बजे के बाद जारी किया जाएगा।

    दिल्ली और मुंबई में भी गंभीर स्थिति

    दिल्ली के IGI एयरपोर्ट और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो ने कुल 134 फ्लाइटें रद्द कीं। इनमें 75 डिपार्चर और 59 अराइवल शामिल हैं। लगातार उड़ानें बाधित होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएँ अस्त-व्यस्त हो गई हैं।

    DGCA की अपील : “मौसम और बढ़ती मांग से दबाव”

    DGCA ने देश भर के पायलट संगठनों से अपील की है कि मौजूदा संकट के दौरान पूरा सहयोग दें। DGCA ने कहा कि खराब मौसम, सीजनल डिमांड और बढ़ते यात्री लोड के कारण एयरलाइन ऑपरेशन पर अतिरिक्त दबाव बना है। अपील में कहा गया कि कोहरे का मौसम, छुट्टियों का पीक टाइम और शादी का ट्रैवल सीजन आने वाला है, ऐसे में उड़ानों की सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती है।

    पायलटों से देरी और कैंसिलेशन कम करने का अनुरोध

    DGCA ने पायलटों से कहा है कि वे आसान ऑपरेशन, कम से कम देरी, कम से कम कैंसिलेशन और एयरलाइंस के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करें। DGCA ने पायलटों की भूमिका को “अत्यंत महत्वपूर्ण” बताते हुए भरोसा जताया कि वे इस चुनौतीपूर्ण समय में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

    पायलट संगठन का समर्थन

    DGCA की अपील के बाद एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि वह DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य करने और यात्रियों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

    Also Read : बिहार में तीन न्यूक्लियर पावर प्लांट का सर्वे शुरू

    flights cancelled at several airports IndiGo flight crisis continues इंडिगो फ्लाइट संकट जारी कई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में तीन न्यूक्लियर पावर प्लांट का सर्वे शुरू
    Next Article गोवा के नाइट क्लब में झारखंड के तीन युवकों की मौ’त, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे पार्थिव शरीर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    क्राइम

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    देश

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.