Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 6:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»GIFT CITY में शराब से हटे प्रतिबंध का सूरत ने किया स्वागत, पूरे गुजरात में शराब बिक्री शुरू करने की उठने लगी मांग
    ट्रेंडिंग

    GIFT CITY में शराब से हटे प्रतिबंध का सूरत ने किया स्वागत, पूरे गुजरात में शराब बिक्री शुरू करने की उठने लगी मांग

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुजरात : गांधीनगर स्थित इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में शराब से हटे प्रतिबंध के बाद सूरत के लोग पूरे गुजरात में शराब की बिक्री करने और पीने देने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं. सिर्फ पुरुष नहीं, बल्कि महिलाएं भी ये मांग कर रही हैं.  गांधीनगर की गिफ्ट सिटी में गुजरात सरकार द्वारा शराब पीने और बेचने की अनुमति दिए जाने का स्वागत सूरत के लोगों ने किया. लोगों का कहना है कि गुजरात में कागज पर शराबबंदी है. शराब तो हर जगह बिकती है. लिहाजा, सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि लोग सरकारी और गुणवत्तापूर्ण शराब खुलकर पी सकें. पूरे गुजरात में शराब की पाबंदी हटाने से सरकार को भी आर्थिक रूप से फायदा होगा. सूरत या गुजरात के सीमावर्ती इलाकों के लोग पड़ोसी राज्यों में शराब पीने नहीं जाया करेंगे. शराब बिक्री शुरू होने से कई तरह के फायदे भी होंगे. सरकार को राजस्व का लाभ होगा.

    निवेश करने वाली कंपनियों ने उठाया था मुद्दा

    गुजरात में शराबबंदी के बीच सरकार ने गिफ्ट सिटी में शराबबंदी में छूट का बड़ा फैसला लिया है. यहां रहने वाले, काम करने वाले और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के विजिटर्स के लिए शराबबंदी के नियमों में ढील दी गई है. इसके तहत वाइन एंड डाइन फैसिलिटी में सरकार की तरफ से स्पेशल परमिट दिए जाएंगे, जहां बैठकर लोग शराब पी सकेंगे. माना जा रहा है कि गिफ्ट सिटी में निवेश करने वाली कंपनियों की ओर से कई बार शराबबंदी के मुद्दे को उठाने के बाद सरकार ने यह फैसला किया है.

    पिछले दरवाजे से शराबबंदी हटाना चाहती सरकार- कांग्रेस

    सरकार के इस फैसले का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है. विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले दरवाजे से सरकार शराबबंदी हटाना चाहती है. आज एक जगह के लिए छूट दी गई है. आने वाले दिनों में दूसरी जगह के लिए भी इस तरह के नियम बनाए जाएंगे.

    इसे भी पढ़ें: गुजरात : GIFT CITY में शराब से हटे प्रतिबंध पर कांग्रेस का तंज, न जानें भाजपा को कौन सी बड़ी आमदनी दिखी…

    City News Current News Daily News GIFT CITY Johar Live Latest news Liquor Sale Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज शराब बिक्री सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUS में खालिस्तान समर्थकों ने की मंदिर में तोड़फोड़, विदेश मंत्री ने जताई नाराजगी, कहा- तुरंत हो कार्रवाई
    Next Article जमीन विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला, जलान अस्पताल रेफर

    Related Posts

    झारखंड

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026
    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    झारखंड

    62 CDPO और 237 लेडी सुपरवाइजर को CM हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, बोल- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

    April 21, 2026
    Latest Posts

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026

    62 CDPO और 237 लेडी सुपरवाइजर को CM हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, बोल- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

    April 21, 2026

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026

    देवघर AIIMS में शिक्षा का विस्तार, जुलाई से M.Sc मेडिकल प्रोग्राम होगा शुरू

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.