Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 10:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»टेक्नोलॉजी»तीसरी बार अंतरिक्ष पहुंच खुशी से झूमीं सुनीता विलियम्स, कहा- ISS मेरे लिए दूसरे घर जैसा
    टेक्नोलॉजी

    तीसरी बार अंतरिक्ष पहुंच खुशी से झूमीं सुनीता विलियम्स, कहा- ISS मेरे लिए दूसरे घर जैसा

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनकी सहयोगी बुच विल्मोर गुरुवार को सुरक्षित अंतरिक्ष में पहुंच गईं. इस दौरान विलियम्स खुशी से नाचती नजर आईं. इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें, बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जाते समय अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनकी सहयोगी बुच विल्मोर ने उड़ान क्षमता (मैनुअल पायलटिंग) का भी परीक्षण किया. दोनों ने अंतरिक्ष यान के सदस्य के तौर पर इसका नियंत्रण अपने हाथों में लेकर इतिहास रच दिया. ऐसा करने वाली सुनीता पहली महिला बन गई हैं.

    विलियम्स और विल्मोर का स्वागत घंटी बजाकर किया गया, जो आईएसएस की पुरानी परंपरा है. वहीं, अपने डांस पर सुनीता ने कहा कि चीजों को आगे बढ़ाने का यही तरीका है.

    Hugs all around! The Expedition 71 crew greets Butch Wilmore and @Astro_Suni aboard @Space_Station after #Starliner docked at 1:34 p.m. ET on June 6. pic.twitter.com/wQZAYy2LGH

    — Boeing Space (@BoeingSpace) June 6, 2024

    26 घंटे का सफर

    साथ ही, उन्होंने अपने शानदार स्वागत के लिए क्रू मेंबर्स का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें परिवार बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी को मिस नहीं कर रही हूं. आपको यह जानकर खुशी होगी कि मैं यहां अपने एक और परिवार के साथ हूं और मैं यहां बहुत खुश हूं.’ बता दें, विलियम्स और विल्मोर स्टारलाइनर उड़ाने वाले पहले क्रू मेंबर्स हैं. उन्होंने फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च होने के करीब 26 घंटे बाद बोइंग स्पेसक्राफ्ट को आईएसएस पर सफलतापूर्वक उतारा.

    अभ्यास के कई कारण

    बता दें, स्पेसक्राफ्ट आमतौर पर ऑटो होता है, लेकिन क्रू ने करीब दो घंटे की ऑटो फ्लाइट के दौरान खुद ही स्पेसक्राफ्ट को कंट्रोल किया. उन्होंने स्टारलाइनर को धरती की तरफ घुमाया ताकि सर्विस मॉड्यूल के पीछे लगे इसके कम्युनिकेशन एंटीना को ट्रैकिंग और डेटा रिले सैटेलाइट की तरफ मोड़ा जा सके. इसके बाद उन्होंने स्पेसक्राफ्ट को इस तरह घुमाया कि उसका मुंह सूरज की तरफ हो ताकि जरूरत पड़ने पर वे इंटरनल बैटरी को चार्ज कर सकें. इस पूरी एक्सरसाइज का मकसद यह दिखाना था कि अगर तीनों फ्लाइट कंप्यूटर एक साथ बंद हो जाएं तो वे स्पेस में काम कर सकते हैं. उन्होंने मैन्युअली स्पेसक्राफ्ट की स्पीड बढ़ाई और फिर उसे धीमा किया, ताकि जरूरत पड़ने पर क्रू स्पेस स्टेशन की ऑर्बिट से खुद को अलग कर सके.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 07 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article संसद में NDA की बैठक आज, नरेंद्र मोदी चुने जाएंगे संसदीय दल के नेता

    Related Posts

    झारखंड

    अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, 5 अड्डे ध्वस्त

    May 14, 2026
    क्राइम

    इधर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया युवक, उधर उचक्कों ने उड़ा दी गाड़ी

    May 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम बिगड़ा, कई जिलों में तूफान-ठनका का हाई अलर्ट

    May 14, 2026
    Latest Posts

    अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, 5 अड्डे ध्वस्त

    May 14, 2026

    इधर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया युवक, उधर उचक्कों ने उड़ा दी गाड़ी

    May 14, 2026

    झारखंड में मौसम बिगड़ा, कई जिलों में तूफान-ठनका का हाई अलर्ट

    May 14, 2026

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.