Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सुनील सोरेन और लुईस ने दिया सीता सोरेन के आरोपों का जवाब, पार्टी नेतृत्व से की जांच की मांग
    झारखंड

    सुनील सोरेन और लुईस ने दिया सीता सोरेन के आरोपों का जवाब, पार्टी नेतृत्व से की जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : दुमका लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और संथाल के स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है. सीता सोरेन ने खुलकर पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और विधायक रणधीर सिंह पर भीतरघात करने का आरोप लगाया है. अब सुनील सोरेन और लुईस मरांडी ने सीता सोरेन के आरोपों का जवाब दिया है. दोनों नेताओं ने जोहार लाइव से बातचीत में सीता के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि उनका आरोप दुर्भाग्यपूर्ण है. पूरी शिद्दत से संगठन की सेवा करने का यह फल मिला है. दोनों ने कहा है कि अपनी बातें पार्टी फोरम पर रखेंगे और सीता सोरेन के आरोपों की जांच कराने की मांग करेंगे.

    मनी लाउंड्रिंग के आरोपी दे रहे ईमान की दुहाई- सुनील सोरेन

    दुमका से सांसद सुनील सोरेन सीता के आरोपों से काफी आहत हैं. भाजपा ने दुमका लोकसभा सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाया था, लेकिन चुनाव से पहले सीता सोरेन झामुमो छोड़ भाजपा में आ गईं. इसके बाद पार्टी ने सुनील का टिकट काट कर सीता को दे दिया. एक तो टिकट कटा उपर से आरोप भी लग गया. सुनील सोरेन ने कहा कि इस तहर के आरोप दुर्भाग्यपूर्ण हैं. मैंने सीता सोरेन को पूरा सहयोग किया था. उन्हें जिताने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन चुनाव हारने के बाद उन्हें मेरे साथ-साथ कई नेताओं और प्रदेश नेतृत्व पर भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद मनी लाउंड्रिंग का आरोप है वह इस तरह की बातें कर रहा है. सीता सोरेन ने ऐसा आरोप लगाकर हमारी छवि खराब करने की कोशिश की है. हम पार्टी नेतृत्व से सीता के लगाये आरोपों की जांच कराने की मांग करेंगे.

    सीता के आरोपों की जांच कराये पार्टी, हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी- लुईस

    दुमका की पूर्व विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री रहीं लुईस मरांडी ने सीता सोरेन के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कहा कि इस बार दुमका विधानसभा से वर्ष 2019 से ज्यादा मतों से लीड है। मैं पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और मुझपर इस तरह का आरोप लगाया जाना काफी पीड़ादायक है। सीता सोरेन के बयान से ऐसा लग रहा है कि वो हार की सही ढंग से समीक्षा करने के बजाए पब्लिक फोरम में समर्पित पार्टी नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाकर अपनी कमियों को छिपाने की कोशिश कर रही हैं. लुईस ने कहा कि हम भाजपा के संस्कारी कार्यकर्ता हैं. अपनी बात को पार्टी फोरम पर रखकर आरोपों की जांच कराने की मांग करेंगे, ताकी दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए.

    City News Current News Daily News Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article2 घंटे तक जियो का नेटवर्क डाउन, यूजर्स हुए परेशान
    Next Article रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Latest Posts

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.