Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त चर्चा में आ गए, जब उन्होंने मुस्लिम टोपी पहनने से साफ इनकार कर दिया। टोपी पहनाने की कोशिश कर रहे व्यक्ति का हाथ उन्होंने पकड़ लिया और विनम्र लेकिन सख्त अंदाज में मना कर दिया। इस दौरान उनके चेहरे के भाव भी साफ तौर पर असहज नजर आए।
‘टोपी’ से ज्यादा संदेश पर नजर
इस घटना के बाद सिर्फ टोपी पहनने या न पहनने की बात नहीं, बल्कि इसके पीछे के संदेश को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम एक तरह का सियासी संकेत भी माना जा रहा है। खासकर ऐसे समय में, जब राजनीतिक मंचों पर प्रतीकात्मक संदेशों की अहम भूमिका होती है।
बीजेपी स्टाइल की झलक?
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सम्राट चौधरी का यह कदम भाजपा की उस शैली से मेल खाता है, जहां ऐसे प्रतीकों से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया जाता रहा है। हालांकि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया, लेकिन अपने रुख को साफ तौर पर सामने रख दिया।
संघ और संगठन तक संदेश
कुछ जानकार इसे संगठन के भीतर भी एक संदेश के तौर पर देख रहे हैं। उनका मानना है कि इस फैसले से यह संकेत गया है कि सम्राट चौधरी पार्टी की विचारधारा के साथ खड़े हैं और उसी लाइन पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
राजनीति में बढ़ेगा असर
इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में इसके दूरगामी असर की चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सम्राट चौधरी का यह रुख उनकी राजनीतिक पहचान को और स्पष्ट करेगा।
Also Read : झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए पंपों पर कड़ी निगरानी


