Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अफीम की खेती पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, जानें पूरा मामला
    झारखंड

    अफीम की खेती पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में अफीम की खेती का दायरा बढ़ता जा रहा है, जो पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है. जिले के एसपी अमन कुमार ने इस साल अफीम की खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी करते हुए शनिवार को अड़की प्रखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, मुखिया, पंचायत सेवकों, चौकीदारों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस बैठक में उन्होंने अफीम की खेती नष्ट करने और इस अवैध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की.

    एसपी अमन कुमार ने कहा कि

    नशे के खिलाफ जारी मुहिम में जनप्रतिनिधियों को पुलिस का सहयोग करना होगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिले के खूंटी, मुरहू, अड़की, सायको और मारंगहदा थाना क्षेत्र के कई गांवों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती हो रही है. स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 10 हजार एकड़ से अधिक जमीन पर अफीम की खेती की गई है.

    अब तक पुलिस ने करीब 70 एकड़ अफीम की फसल को नष्ट किया है, लेकिन बड़ी संख्या में अफीम की फसलें नष्ट करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और चौकीदारों के सहयोग की जरूरत है. एसपी ने जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने अफीम की खेती को संरक्षण दिया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    कानूनी प्रावधानों के बारे में दी जानकारी

    बैठक में एसपी ने अफीम की खेती के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की और एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अफीम की खेती से पूरा समाज बर्बाद हो सकता है और इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए इसे रोकना बेहद जरूरी है.

    एसपी ने यह भी बताया कि अफीम की खेती नष्ट करने के बाद पुलिस राज्य और अंतरराज्यीय नेटवर्क में शामिल 20 से अधिक लोगों को चिन्हित कर चुकी है. इनकी संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. एसपी अमन कुमार ने अंत में जनप्रतिनिधियों और चौकीदारों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और जल्द से जल्द अफीम की खेती को नष्ट करने में मदद करें.

    Also Read : रांची के दीपाटोली में पूर्व सैनिकों की रैली और चिकित्सा शिविर आयोजित

    Agriculture Campaign against drugs cooperation between police and public representatives illegal farming interstate opium network Jharkhand news Jharkhand police Khunti district Khunti News Local public representatives NDPS Act opium business Opium Cultivation opium destruction police action public representatives side effects of opium cultivation SP Aman Kumar state police अंतरराज्यीय अफीम नेटवर्क Khunti अफीम कारोबार अफीम की खेती अफीम खेती के दुष्प्रभाव अफीम नष्ट करना अवैध खेती एनडीपीएस एक्ट एसपी अमन कुमार कृषि खूंटी खूंटी जिला खूंटी समाचार जनप्रतिनिधियों झारखंड पुलिस झारखंड समाचार नशे के खिलाफ अभियान पुलिस और जनप्रतिनिधियों का सहयोग पुलिस कार्रवाई राज्य पुलिस स्थानीय जनप्रतिनिधि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर व्यापारियों से मांगता था रंगदारी, जमशेदपुर पुलिस ने पकड़ जेल भेजा बंटी गुहा को
    Next Article गढ़वा में स्कूल बस पलटी, मासूम की गई जान, 7 से अधिक घायल

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.