Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची ट्रांसपोर्ट नगर और धनबाद बस स्टैंड का निर्माण जल्द शुरू करें जल्द : नगर विकास सचिव
    झारखंड

    रांची ट्रांसपोर्ट नगर और धनबाद बस स्टैंड का निर्माण जल्द शुरू करें जल्द : नगर विकास सचिव

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    रांची । चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले रांची ट्रांसपोर्ट नगर एवं घनबाद बरटांड़ बस स्टैंड के निर्माण के लिए शिलान्यास कराने का निर्देश नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने दिया है। उन्होंने कहा है कि इन दोनों परियोजनाओं की निविदा जल्द से जल्द निकाली जाये। इसके अलावा रांची के खादगढा अंतर्राज्जीय बस टर्मिनल ( आइएसबीटी ) और जमशेदपुर आइएसबीटी से संबंधित विस्तृत कार्य प्रतिवेदन ( डीपीआर ) इस सप्ताह के अंत तक उपलब्ध कराने का निर्देश परामर्शी कंपनी आइडेक को दिया गया है।
    सोमवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिव कार्यालय कक्ष में जुडको द्वारा क्रियान्वित करायी जा रही परिवहन सें संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सचिव ने यह निर्देश दिया। सचिव को जुडको के अधिकारियों एवं परामर्शी आइडेक द्वारा बताया गया कि रांची ट्रांसपोर्ट नगर का ड्राफ्ट डीपीआर बन गया गया है। इस पर सचिव ने इस सप्ताह के अंत तक डीपीआर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीपीआर मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर परियोजना का शिलान्यास कराने का निर्देश दिया।
    धनबाद ( बरटांड़ ) बस स्टैंड का डीपीआर तैयार है। इस परियोजना के लिए भी जल्द से जल्द निविदा निकालने का निर्देश सचिव ने दिया। सचिव को बताया गया कि जमशेदपुर आइएसबीटी इंस्पेक्शन एवं फिजिबीलिटी रिपोर्ट तैयार हो गयी है, जिस पर तकनीकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। आइडेक द्वारा बताया गया कि जमशेदपुर आइएसबीटी से संबंधित डीपीआर शनिवार तक जमा कर दिया जायेगा। खादगढ़ा आइएसबीटी के संबंध में परामर्शी आइडेक द्वारा सचिव को बताया गया कि इस परियोजना से संबंधित फिजिबीलिटी रिपोर्ट जुडको को उपलब्ध करा दी गयी है। मंजूरी मिलते ही डीपीआर उपलब्ध करा दिया जायेगा। इस सचिव ने निर्देश दिया कि खादगढा आइएसबीटी से संबंधित परियोजना की निविदा जल्द से जल्द निकालने का प्रयास किया जाये।
    बैठक में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ठ, जुडको के पीडीटी राजीव कुमार वासुदेवा, जीएम बीरेंद्र कुमार, एजीएम अखिलेश कुमार सिंह, एजीएम सुशील कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर शितांषु वैभव और परामर्शी आइडेक के अधिकारी उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्वेलरी दुकान में डकैती करने आये पांच अपराधी ने दुकान संचालक के दोनों बेटे को मारी गोली, विरोध होने पर अपराधियों ने चलायी गोली, पुलिस कर रही है जांच
    Next Article मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, कांग्रेस, जेएमएम, राजद ने झारखंड की समस्याओं को भ्रष्टाचार से बढ़ा दिया

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.