Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 1:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, कांग्रेस, जेएमएम, राजद ने झारखंड की समस्याओं को भ्रष्टाचार से बढ़ा दिया
    झारखंड

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, कांग्रेस, जेएमएम, राजद ने झारखंड की समस्याओं को भ्रष्टाचार से बढ़ा दिया

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), राजद व अन्य झारखंड नामधारी पार्टियों ने राज्य में गठबंधन की राजनीति कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि यहां के संसाधनों को लूटकर, आदिवासियों को विकास की दौड़ में पीछे रखकर समस्याओं को बढ़ा दिया। राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने कभी भी स्थिर सरकार रहने नहीं दी। सत्ता पर काबिज कांग्रेस और जेएमएम के लोगों ने झारखंड वासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम है समस्याएं और भी जटिल हो गईं।
    दास ने सोमवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत उत्तरी छोटानागपुर के हजारीबाग में आयोजित जनसभा में कहा कि 2014 के बाद आपने झारखंड में एक स्थिर और मजबूत सरकार दी। आपके जनादेश के बाद वर्तमान सरकार ने झारखंड के विकास को और यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भरपूर प्रयास किया।
    रघुवर दास ने कहा कि देश की जनता ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले कांग्रेस को नकार कर देश का नेतृत्व एक गरीब परिवार के व्यक्ति को दिया और उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी देश की अन्य पार्टियों ने ठगबंधन बनाकर आपको भ्रमित करने की भरपूर कोशिश की लेकिन आप सभी ने विकास की राजनीति करने वाली भाजपा को 2014 से भी प्रचंड बहुमत 2019 में दिया। रघुवर दास ने कहा कि 2014 के पूर्व जटिल हो चुकी झारखंड की समस्याओं को दूर करने का सरकार ने प्रयास किया है।

    #Online news Latest news Raghubar das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची ट्रांसपोर्ट नगर और धनबाद बस स्टैंड का निर्माण जल्द शुरू करें जल्द : नगर विकास सचिव
    Next Article राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, गौसेवा अपने आप में बहुत पुण्य का काम है

    Related Posts

    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025
    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.