Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ज्वेलरी दुकान में डकैती करने आये पांच अपराधी ने दुकान संचालक के दोनों बेटे को मारी गोली, विरोध होने पर अपराधियों ने चलायी गोली, पुलिस कर रही है जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान में डकैती करने आये पांच अपराधी ने दुकान संचालक के दोनों बेटे को मारी गोली, विरोध होने पर अपराधियों ने चलायी गोली, पुलिस कर रही है जांच

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2019Updated:October 14, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। लालपुर चौक से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित अमरावती कॉम्पलेक्स में ज्वेलरी दुकान गहना घर में दिनदहाड़े डकैती करने आये अपराधियों ने दुकान संचालक बनवारी लाल खिरवाल के दोनों बेटे रोहित और राहुल को गोली मार दी। पांच की संख्या में आये बाइक सवार अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधी ने चार गोली चलाया है। जिसमें बड़ा भाई रोहित और छोटा भाई राहुल को एक-एक गोली लगा है। जबकि, अन्य दो फायरिंग डराने की नियत से अपराधी ने चलाया है। घटना सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। ज्वेलरी दुकान संचालक के बेटे को गोली लगने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी अनीश गुप्ता, सिटी एसपी हरिलाल चौहान, सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, सदर डीएसपी डीके पांडेय समेत कई थानेदार मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों भाइयों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। जहां दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। दोनों भाईयों का रिम्स में ऑपरेशन चल रहा है।

    एसएसपी अनीश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। इधर, एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज जांच कर रही है। जबकि, दूसरी टीम अपराधी की धर पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुसे थे अपराधी

    ज्वेलरी दुकान गहना घर के बगल में आईसीआईसीआई बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा में अपराधी का चेहरा कैद हुआ है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि पांचों अपराधी अपने-अपने चेहरे पर कपड़ा बांधकर दुकान के अंदर जा रहे है। अपराधी एक के पीछे एक दुकान के अंदर घुसे है। जबकि, सभी अपराधी के पीठ पर बैग है।

    गोली मारने के एक मिनट बाद दुकान से निकले अपराधी

    सीसीटीवी कैमरा की जांच करने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि अपराधी एक मिनट के अंदर गोली मारने के बाद दुकान से बाहर निकले है। दुकान के अंदर से भागते हुए अपराधी बाहर निकले है। इसके बाद अपराधियों के हाथ में हथियार देख बाहर खड़ा बैंक का गार्ड अपनी जान बचाने के लिए बैंक की तरफ भाग रहा है। फिर देखते-देखते पूरे इलाके में भगदड़ मच जाता है। जिसके बाद अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर आराम से भाग गए है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी नक्सली आकाश मुर्मू पुणे से गिरफ्तार
    Next Article रांची ट्रांसपोर्ट नगर और धनबाद बस स्टैंड का निर्माण जल्द शुरू करें जल्द : नगर विकास सचिव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.