Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»महाकुंभ के 43वें दिन इतने श्रद्धालु कर चुके स्नान, आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड
    ट्रेंडिंग

    महाकुंभ के 43वें दिन इतने श्रद्धालु कर चुके स्नान, आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 24, 2025Updated:February 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाकुंभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    प्रयागराज : महाकुंभ मेले के अब महज 3 दिन ही बाकी रह गए हैं. 26 फरवरी को इसका समापन हो जाएगा. वीकेंड पर शनिवार और रविवार की भीड़ से पूरा प्रयागराज जाम रहा. शनिवार को 1.18 करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई थी. रविवार को 1.32 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया था. वहीं मेले की शुरुआत से अब तक कुल 62 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं. आज मेले का 43वां दिन है. आज भी तड़के से लोग घाटों पर पहुंचने लगे हैं. क्राउड मैनेजमेंट के मद्देनजर महाशिवरात्रि पर शहर में निकलने वाली शोभायात्रा इस बार न निकालने का फैसला लिया गया है.

    महाकुंभ मेले में आज भी जबरदस्त भीड़ है. भीड़ के कारण शहर के कई रास्तों पर जाम लगा है. प्रयागराज आने वाले वाहनों को करीब 10 किमी पहले ही पार्क करा दिया जा रहा है. यहां से लोग पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं. जो लोग अभी तक संगम स्नान नहीं कर पाए थे, वे अब हर हाल में डुबकी लगा लेना चाहते हैं. इसकी वजह से भीड़ बढ़ने लगी है. ड्रोन कैमरे में घाटों पर हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है.

    #WATCH प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं।

    ड्रोन वीडियो त्रिवेणी संगम से है।

    #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/SDYA1uivSX

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025

    सोमवार की तड़के से लगातार श्रद्धालुओं का रेला महाकुंभ मेले में पहुंच रहा है. संगम नोज पर खचाखच भीड़ है. स्नान के बाद जितनी संख्या में लोग मेले से जा रहे हैं, वहीं उससे कहीं ज्यादा लोग घाटों पर पहुंच रहे हैं.

    VIDEO | Maha Kumbh 2025: Devotees continue to arrive in large numbers in Prayagraj to take holy dip in Triveni Sangam.#MahaKumbh2025 #MahaKumbhWithPTI

    (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/db7MC1svbY

    — Press Trust of India (@PTI_News) February 24, 2025

    महाकुंभ में आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 15 हजार कर्मी चलाएंगे स्वच्छता अभियान

    महाकुंभ में आज स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड भी बनेगा. आज करीब 15 हजार कर्मी स्वच्छता अभियान चलाएंगे. हेलीपैड पार्किंग सेक्टर 2, भारद्वाज घाट-सेक्टर 7, सेक्टर 5 व 18 आदि जगहों पर कर्मी सफाई करेंगे. इस रिकॉर्ड के लिए पूर्व में ही दिन निर्धारित किया गया था, लेकिन भीड़ के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

    घाटों पर स्नान के लिए पहुंच रही भीड़, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कैंसिल

    घाटों पर स्नान के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं. शहर और हाईवे पर जाम के हालत के मद्देनजर आज होने वाली 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा भी कैंसिल कर दी गई है. यह परीक्षा अब 9 मार्च को कराई जाएगी. वहीं प्रशासन की ओर महाशिवरात्रि स्नान को लेकर बेहतर प्रबंध किए गए हैं.

    Also Read : झारखंड के इन हिस्सों में ठंड और बारिश का अलर्ट जारी

    26 फरवरी 43rd Day 43वां दिन 62 Crore 62 करोड़ bathing Conclusion Crowd Management Decision devotees Dip February 26 Ghats Kumbh Mela Maha Shivaratri Prayagraj procession Traffic Jam Weekend क्राउड मैनेजमेंट घाट जाम डुबकी निर्णय प्रयागराज महाकुंभ मेला महाशिवरात्रि वीकेंड शोभायात्रा श्रद्धालु समापन स्नान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के BS माइनिंग में हुआ बड़ा हादसा… जानें
    Next Article बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर से आज खुलेंगे पंचशूल, विशेष पूजा की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.