Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर से आज खुलेंगे पंचशूल, विशेष पूजा की तैयारी
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर से आज खुलेंगे पंचशूल, विशेष पूजा की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2025Updated:February 28, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : बाबा नगरी देवघर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पर्यटन विभाग शिव बारात की योजनाओं को अंतिम रूप दे रहा है, जो 26 फरवरी को शाम 6 बजे केके स्टेडियम से शुरू होगी. इस दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर और मां पार्वती मंदिर में पंचशूल की विशेष पूजा और अनुष्ठान होंगे.

    पंचशूल की पूजा और एक पवित्र परंपरा का समापन

    सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर और मां पार्वती मंदिर के पंचशूल एक साथ उतारे जाएंगे. इसके बाद इनकी सफाई की जाएगी. इसके साथ ही बाबा और मां पार्वती के बीच गठबंधन चढ़ाने की परंपरा भी समाप्त हो जाएगी. मंगलवार को पंचशूल की सफाई के बाद विशेष पूजा की जाएगी और फिर इन्हें शिखर पर पुनः स्थापित किया जाएगा.

    बाबा और मां पार्वती के बीच गठबंधन का अनावरण

    पंचशूल खोलने से सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर के बीच बंधा प्रेम का प्रतीक “गठबंधन” खोला जाएगा. इसके बाद राजू भंडारी के नेतृत्व में दोनों मंदिरों के शिखर पर पंचशूल उतारे जाएंगे और फिर इनको एक साथ जोड़कर जंजीरों के सहारे नीचे उतारा जाएगा. मां पार्वती के मंदिर से उतारे गए पंचशूल को बाबा मंदिर की छत पर लाया जाएगा, जहां दोनों के पंचशूल का मिलन होगा. इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी.

    विशेष पूजा और गठबंधन चढ़ाने की परंपरा का आरंभ

    मंगलवार को राधाकृष्ण मंदिर के बरामदे में सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा द्वारा सभी पंचशूलों की तांत्रिक विधि से पूजा की जाएगी. इसके बाद मंदिर महंत आचार्य गुलाब पंडित मंत्रोचारण कर पूजा करेंगे. पूजा के अंत में आरती होगी, और फिर पंचशूलों को शिखर पर चढ़ाने की शुरुआत होगी. अंत में बाबा और मां पार्वती के मंदिर में पंचशूल चढ़ाए जाएंगे और सरदार पंडा द्वारा दोनों के बीच पहला गठबंधन चढ़ाया जाएगा, जिससे यह परंपरा शुरू होगी.

    शिव बारात के लिए देवघर सजा-संवरा

    महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात को यादगार बनाने के लिए देवघर शहर को रंग-बिरंगे स्पाइरल लाइट्स से सजाया गया है. बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आस-पास और शिव बारात के रूटलाइन के साथ-साथ देवघर शहर के अन्य इलाकों में जगमगाती बिजली शहर की खूबसूरती को और बढ़ा रही है.

    बाबा

    शिव बारात शाम 6 बजे निकलेगी

    महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे बाबा भोलेनाथ की शिव बारात केके स्टेडियम से निकलेगी. शिव बारात बजरंगी चौक, टावर चौक, आजाद चौक, भैरो बाजार, नरसिंह टॉकीज रोड, शिक्षा सभा, चांदनी चौक, बैद्यनाथ लेन होते हुए पूरब दरवाजा से मंदिर में प्रवेश करेगी. शिव बारात में भूत-पिशाच, दैत्य, राक्षसों के अलावा देवी-देवताओं की टोली भी शामिल होगी. देवघर में महाशिवरात्रि के इस विशेष आयोजन को देखने के लिए भक्तों और पर्यटकों की भारी संख्या जुटने की उम्मीद है.

    Also Read : धनबाद के BS माइनिंग में हुआ बड़ा हादसा… जानें

    Aarti Baba Baidyanath Temple Baba Nagri Deoghar Bond between Baba and Maa Parvati Deoghar city decorations Deoghar decorations Deoghar Maha Shivaratri 2025 Deoghar Mahaparv Deoghar preparations Maa Parvati Temple Maha Shivaratri Maha Shivaratri Pooja Mantra chanting Panchshool cleaning Panchshool Pooja Radhakrishna Temple Religious tradition. Sardar Panda Shiv Baraat Shiv Baraat route Shiv Baraat tradition Special Pooja Spiral lights Tantric method Tourism Department Tradition of tying the bond आरती गठबंधन चढ़ाने की परंपरा तांत्रिक विधि देवघर तैयारियां देवघर महापर्व देवघर महाशिवरात्रि 2025 देवघर शहर सजावट देवघर सजावट धार्मिक परंपरा पंचशूल पूजा पंचशूल सफाई पर्यटन विभाग बाबा और मां पार्वती के बीच गठबंधन बाबा नगरी देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर मंत्रोचारण महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि पूजा मां पार्वती मंदिर राधाकृष्ण मंदिर विशेष पूजा शिव बारात शिव बारात परंपरा शिव बारात रूटलाइन सरदार पंडा स्पाइरल लाइट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ के 43वें दिन इतने श्रद्धालु कर चुके स्नान, आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड
    Next Article खूंटी में तीन नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैं’गरे’प, पुलिस ने 18 को उठाया

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.