Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»वर्षांत पर शेयर बाजार में रह सकती है सुस्ती
    बिजनेस

    वर्षांत पर शेयर बाजार में रह सकती है सुस्ती

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई। बीते सप्ताह लगातार चार कारोबारी दिवसों में नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने वाले घरेलू शेयर बाजार में त्योहारी मौसम के बीच आने वाले सप्ताह में सुस्ती रह सकती है।

    अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर सैद्धांतिक समझौता होने से विदेशों में रही तेजी का असर पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई का सेंसेक्स 671.83 अंक यानी 1.64 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी में सप्ताहांत पर शुक्रवार को 41,681.54 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद बाजार में शेष चार दिन तेजी रही और हर दिन यह नये शिखर पर बंद हुआ।

    आने वाले सप्ताह में 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश होने के कारण चार दिन ही कारोबार होगा। इस दौरान निवेशकों की नजर विदेशी बाजारों पर रहेगी, लेकिन वहाँ बड़े दिन की लंबी छुट्टी के कारण कुल मिलाकर कारोबार में सुस्ती देखी जा सकती है।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पिछले सप्ताह 185.10 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त में 12,271.80 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। मझौली कंपनियों के सूचकांक मिडकैप में तीन दिन तेजी और दो दिन गिरावट रही और यह 5.57 अंक की मामूली साप्ताहिक तेजी के साथ 14,835.97 अंक पर बंद हुआ। छोटी कंपनियों का सूचकांक 58.37 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ शुक्रवार को 13,391.03 अंक पर बंद हुआ।
    आलोच्य सप्ताह के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और शेष 10 के लाल निशान में रहे। टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 7.57 प्रतिशत चढ़े जबकि वेदांता में सर्वाधिक 3.45 प्रतिशत की गिरावट रही।
    आईटी एवं टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में तेजी रही। टीसीएस के शेयर 7.28 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के 5.14, टेक महिंद्रा के 2.96 और इंफोसिस के 2.92 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में रहे।
    बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की अधिकतर कंपनियाँ भी हरे निशान में रहीं। एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.64 फीसदी, एचडीएफसी के 2.20, बजाज फाइनेंस के 1.58, आईसीआईसीआई बैंक के 1.57, भारतीय स्टेट बैंक के 1.55, कोटक महिंद्रा बैंक के 0.07 और इंडसइंड बैंक के 0.04 प्रतिशत चढ़े। एक्सिस बैंक में 1.64 फीसदी की गिरावट रही।
    ऑटो कंपनियों में मिलाजुला रुख रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.87 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प के 2.29 और मारुति सुजुकी के 0.52 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में बंद हुये जबकि बजाज ऑटो के शेयर 0.99 प्रतिशत, टाटा मोटर्स के 0.37 प्रतिशत और टाटा मोटर्स डीवीआर के 0.27 प्रतिशत टूट गये।
    अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयर 6.08 प्रतिशत, एशियन पेंट्स के 3.13, रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.07, एलएंडटी के 0.54 और पावरग्रिड के 0.11 प्रतिशत चढ़े। हिंदुस्तान यूनिलिवर में 2.90 फीसदी, सनफार्मा में 1.93, ओएनजीसी में 1.07, एनटीपीसी में 0.91 और आईटीसी में 0.17 प्रतिशत की गिरावट रही।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिमाचल प्रदेश : 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 5 की मौत
    Next Article ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका निर्मला बहन ने कहा, भौतिक सुखों के पीछे भागते मानव का आध्यात्मिक विकास रूकता जा रहा है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा ट्रस्ट्स में घमासान: नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन के बीच विवाद ने पकड़ी रफ़्तार, अदालत तक पहुँचा मामला

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    Latest Posts

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026

    15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

    October 22, 2026

    देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.