Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»देश के 12 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का SIR आज से शुरू
    देश

    देश के 12 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का SIR आज से शुरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read50
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मंगलवार से शुरू हो गया। इसमें 9 राज्य और 3 केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी। चुनाव आयोग 9 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची जारी करेगा, जबकि अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। बिहार के बाद यह एसआईआर का दूसरा चरण है।

    इस पुनरीक्षण में शामिल राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, गोवा, राजस्थान, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं। इनमें से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में अगले साल मार्च से मई के बीच विधानसभा चुनाव होंगे। बाकी राज्यों में दो से तीन वर्षों के भीतर चुनाव प्रस्तावित हैं। इन सभी क्षेत्रों में कुल 51 करोड़ मतदाता हैं।

    असम में अलग से घोषणा होगी

    असम में भी मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन वहां मतदाता सूची के संशोधन की घोषणा अलग से की जाएगी। इसका कारण यह है कि राज्य में नागरिकता सत्यापन की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है। साथ ही, नागरिकता अधिनियम का एक विशेष प्रावधान भी असम में लागू है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम के लिए नागरिकता से जुड़ी शर्तों के कारण अलग व्यवस्था की जा रही है।

    द्रमुक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

    तमिलनाडु में एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। द्रमुक ने इसे असंवैधानिक, मनमाना और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया है।
    द्रमुक के संगठन सचिव आर.एस. भारती की ओर से दायर याचिका में चुनाव आयोग की 27 अक्तूबर की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई है।

    याचिका में कहा गया है कि यह प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), अनुच्छेद 19 (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) समेत जनप्रतिनिधित्व अधिनियम और 1960 के मतदाता पंजीकरण नियमों का उल्लंघन करती है। इस मामले पर इस सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

    Also Read : धनबाद में दो बसों की जोरदार टक्कर, दर्जनभर यात्री जख्मी

    SIR of voter list starts from today in 12 states and 3 union territories of the country. देश के 12 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण आज से शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी कला मंच की बस धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त, लुगू पहाड़ जा रहे थे कलाकार
    Next Article सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट, रुपये में मजबूती

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.