Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट, रुपये में मजबूती
    देश

    सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट, रुपये में मजबूती

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 55 अंक गिरकर 83,923.48 पर और निफ्टी 40.95 अंक गिरकर 25,722.40 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 88.50 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

    मिश्रित वैश्विक संकेतों और घरेलू बाजार में मजबूत ट्रिगर्स की कमी के बीच बाजार सपाट रुख पर खुला। सुबह 9.25 बजे तक सेंसेक्स 18 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 83,718 पर और निफ्टी 14 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,748 पर कारोबार कर रहा था। ब्रॉडकैप सूचकांकों में भी मामूली गिरावट देखी गई — निफ्टी मिडकैप 100 में 0.08% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.12% की गिरावट रही। टाइटन कंपनी, सिप्ला और ट्रेंट निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे, जबकि टाटा कंज्यूमर, मारुति सुजुकी, अपोलो हॉस्पिटल्स और हिंडाल्को सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।

    सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑटो में सबसे अधिक 0.48% की गिरावट रही। एफएमसीजी में 0.22% और आईटी में 0.21% की गिरावट दर्ज की गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि एफआईआई (विदेशी निवेशक) निकट भविष्य में भी मुनाफावसूली जारी रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि एफआईआई की बिकवाली फिलहाल बाजार की तेजी को सीमित कर रही है, हालांकि इसे एक अल्पकालिक चुनौती माना जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत जीडीपी वृद्धि और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बेहतर बिक्री आंकड़े मध्यम अवधि में बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

    इस बीच, अमेरिकी बाजार सोमवार रात हरे निशान में बंद हुए — नैस्डैक 0.46%, एसएंडपी 500 0.17% बढ़ा जबकि डॉव 0.48% गिरा।
    एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिली, जहां चीन का शंघाई सूचकांक 0.21%, शेन्जेन 1.29% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.59% गिरा। सोमवार को एफआईआई ने 1,883 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई (घरेलू निवेशक) सातवें दिन भी शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 3,516 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

    विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी के लिए तत्काल प्रतिरोध स्तर 25,850 से 26,000 के बीच है, जबकि समर्थन स्तर 25,600 से 25,650 के बीच माना जा रहा है। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 39.78 अंक बढ़कर 83,978.49 पर और निफ्टी 41.25 अंक बढ़कर 25,763.35 पर बंद हुआ था।

    Also Read : देश के 12 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का SIR आज से शुरू

    rupee strengthens Sensex and Nifty fall slightly रुपये में मजबूती सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश के 12 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का SIR आज से शुरू
    Next Article OpenAI ने ChatGPT GO सब्सक्रिप्शन 12 महीने तक किया मुफ्त, भारतीय यूजर्स की मौज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.