Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश» दिल्ली में दहला देने वाली वारदात: पॉश इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद निर्मम हत्या
    देश

     दिल्ली में दहला देने वाली वारदात: पॉश इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद निर्मम हत्या

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi:  देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स (अमर कॉलोनी) में एक वरिष्ठ आयकर (IRS) अधिकारी की 22-23 वर्षीय बेटी के साथ रेप और उसके बाद गला घोंटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वारदात बुधवार, 22 अप्रैल 2026 की सुबह उस समय हुई जब युवती के माता-पिता मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गए थे। घर में अकेली मौजूद युवती को निशाना बनाते हुए आरोपी ने घर में घुसकर पहले उसके साथ जबरदस्ती की और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।

    जब परिजन घर लौटे, तो उन्हें युवती खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ है कि यह एक सोची-समझी हत्या थी। पीड़िता के गले पर मोबाइल चार्जर की यूएसबी केबल के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। इसके अतिरिक्त, पीड़िता के चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि आरोपी के साथ युवती ने बचने के लिए संघर्ष किया होगा।

    प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पीड़ित परिवार ने घटना के तुरंत बाद अपने पुराने घरेलू नौकर राकेश मीणा पर हत्या का संदेह जताया है। परिवार का आरोप है कि करीब एक महीने पहले ही उसे काम से निकाला गया था, जिसके बाद वह रंजिश पाले हुए था। परिजनों का मानना है कि आरोपी इसी बदला लेने की नीयत से सुबह घर पहुँचा और लूटपाट की कोशिश के साथ इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस की टीमें मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

    पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

    Also Read : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया और वक्त, सीजफायर बढ़ा; घेराबंदी रहेगी जारी

    #National News Bjp crime Crime news Delhi Police Latest news Online news Rape Rekha Gupta ताजा खबर स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतनाव के बीच भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’, 31 भारतीय नाविकों समेत सुरक्षित वापसी
    Next Article दलित महिला से थाने में बदसलूकी का आरोप, सांसद मनीष जायसवाल ने लिया संज्ञान

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.