Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया और वक्त, सीजफायर बढ़ा; घेराबंदी रहेगी जारी
    Uncategorized

    डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया और वक्त, सीजफायर बढ़ा; घेराबंदी रहेगी जारी

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 22, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीजफायर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live, International : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच संघर्ष-विराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, अमेरिका की ओर से सैन्य घेराबंदी जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि यह कदम ईरान को बातचीत के लिए और समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    पाकिस्तान के अनुरोध पर बढ़ाया गया संघर्ष-विराम

    ट्रंप ने बताया कि यह फैसला आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के अनुरोध के बाद लिया गया। उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार फिलहाल अंदरूनी तौर पर बंटी हुई नजर आ रही है, इसलिए उसे एक साझा प्रस्ताव तैयार करने के लिए समय देना जरूरी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब तक ईरान के नेता एकमत प्रस्ताव पेश नहीं कर देते, तब तक अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई रोक कर रखेगा।

    सेना तैयार रहेगी, नाकेबंदी जारी रहेगी

    ट्रंप ने साफ किया कि संघर्ष-विराम के बावजूद अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क और तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि सेना को निर्देश दिया गया है कि वह ईरान के खिलाफ घेराबंदी जारी रखे और हर स्थिति के लिए तैयार रहे। उनके मुताबिक, सीजफायर तब तक लागू रहेगा जब तक ईरान अपनी तरफ से प्रस्ताव पेश नहीं करता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती। इस दौरान किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सेना को अलर्ट मोड में रखा गया है।

    बातचीत पर अनिश्चितता, उपराष्ट्रपति का दौरा टला 

    इस महीने की शुरुआत में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत के लिए माहौल बनाने के लिए संघर्ष-विराम कराया गया था, लेकिन स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के इरादों को लेकर आशंकित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस की पाकिस्तान यात्रा फिलहाल टाल दी गई है। इसका कारण यह बताया गया है कि ईरान ने अब तक अमेरिका के प्रस्तावों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। वहीं, ईरान ने भी कहा है कि उसने अभी यह तय नहीं किया है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करेगा या नहीं।

    Also Read : लगातार तीसरे दिन रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूट कर 93.75 पर पहुंचा भारतीय मुद्रा

    Current News Donald Trump international International news Johar Live Latest news Today's News US Iran Israel Tension
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलगातार तीसरे दिन रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूट कर 93.75 पर पहुंचा भारतीय मुद्रा
    Next Article बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, इन इलाकों से पर्यटकों को निकलना होगा बाहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लत ऑनलाइन गेम्स और रील्स कीः बच्चा खुद को मारने पर हुआ उतारू, बुजुर्ग ने इंटरनेट स्पीड कम होने पर पिया फिनाइल

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.