Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में माटी और बेटी संकट में है : शिवराज सिंह चौहान
    झारखंड

    झारखंड में माटी और बेटी संकट में है : शिवराज सिंह चौहान

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : भाजपा प्रत्याशी नारायण दास के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार दोपहर में नगर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि झामुमो, राजद और कांग्रेस की सरकार रहते हुए जनता कभी सुखी नहीं रह सकती है. भाजपा ने झारखंड राज्य अलग कराया, लेकिन राजद के नेता ने कहा था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा. किस मुंह से आरजेडी यहां वोट मांगेगी. यह चुनाव किसी पिछड़े को विधायक बनाने और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने का चुनाव नहीं है. यह चुनाव झारखंड को बचाने के लिए है. झारखंड में बेटी और माटी संकट में है. लेकिन राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार क्या कर रही है.

    रावण ने मईया सीता का किया था अपमान तो पूरा वंश नाश हो गया

    शिबू सोरेन के परिवार की बहू सीता सोरेन भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं. सीता सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं और भाभी मां समान होती है. लेकिन राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी सीता की बेइज्जती कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी मातृशक्ति का हमेशा आदर करती है और करती रहेगी. लेकिन राज्य में बहन और बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी. सीता मैया का अपमान रावण ने किया था तो रावण का पूरा वंश नाश हो गया था और लंका जल गई थी. कांग्रेस, राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सीता सोरेन का अपमान किया है तो भाजपा तीनों की लंका जलाएगी.

    चुनाव के ठीक पहले मंईयां सम्मान की आई याद

    उन्होंने कहा कि आदिवासी बेटियों को जाल में फंसा कर बांग्लादेशी पहले शादी करते हैं और उसके बाद हमारी मां-बहनों को टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देते हैं. राज्य में 7 हजार से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं. अपराधी लगातार फन उठा रहे हैं. बिटिया मारी जा रही हैं. आखिर कब तक हमलोग चुप रहेंगे. हेमंत सरकार के 5 साल हो गए. क्या राज्य की बहनों को हर महीने दो हजार रुपये मिला. लेकिन जब चुनाव आया तो वोट लेने के लिए हेमंत सरकार मंईयां सम्मान योजना लाई. जनसभा को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय, आलोक रंजन झा, भाजपा प्रत्याशी नारायण दास समेत एनडीए के तमाम नेताओं ने संबोधित किया.

    Also Read: भाजपा भगाओ-झारखंड बचाओ : तेजस्वी यादव

    Bjp Congress crime Daughter Election 2024 Election Campaign Hemant Soren insult Irfan Ansari jharkhand Jmm Mainiya Samman Yojana Narayan Das NDA Politics Public Meeting Rape Ravana Rjd Shivraj Singh Chauhan Sita Maiya Sita Soren soil women power अपमान अपराध इरफान अंसारी एनडीए कांग्रेस चुनाव 2024 चुनाव प्रचार जनसभा झामुमो झारखंड दुष्कर्म नारायण दास बेटी भाजपा मईया सम्मान योजना माटी मातृशक्ति राजद राजनीति रावण शिवराज सिंह चौहान सीता मैया सीता सोरेन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउमेश और विकास के बीच झड़प बना हत्या का कारण, जमशेदपुर पुलिस ने तीन को दबोचा
    Next Article झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो संथाल परगना से खदेड़े जाएंगे बांग्लादेशी घुसपैठिए : हिमंत बिश्व सरमा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.