Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा भगाओ-झारखंड बचाओ : तेजस्वी यादव
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा भगाओ-झारखंड बचाओ : तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : पिछली बार देवघर आए थे तो आपलोगों ने राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान को वोट दिया था, लेकिन थोड़ा-मोड़ा कसर रह गया था. इस बार सुरेश पासवान को वोट देकर विधानसभा भेजें. लालू प्रसाद यादव का भी यही संदेश है कि सुरेश पासवान को देवघर से विधायक बनाना है. देवघर विधानसभा के मतदाताओं का एक-एक वोट लालटेन छाप को मिले. ये बातें बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देवघर  कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं. महागठबंधन प्रत्याशी सुरेश पासवान के पक्ष में चुनाव प्रचार करने तेजस्वी देवघर आए थे.

    देवघर से राजद का हमेशा खास नाता रहा है

    उन्होंने कहा कि आपलोग फैसला कर लीजिए कि फिर से झारखंड में महागठबंधन की सरकार लानी है. हमेशा से देवघर राजद के लिए खास रहा है. यहां के लोगों ने हमेशा लालटेन और लालू प्रसाद यादव पर भरोसा जताया है. आपलोगों का उत्साह देखकर यह विश्वास हो गया है कि देवघर में फिर से लालटेन जलेगा. जिस प्रकार से हमलोगों की लड़ाई रही है कि अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा में लेकर चलें. सामाजिक न्याय के साथ-साथ लोगों को आर्थिक लाभ दिलाएं. देवघर से लगातार दो बार भाजपा के विधायक रहे हैं. लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया. सुरेश पासवान जब यहां से जीतकर मंत्री बने तो देवघर में कई काम किए. सुरेश पासवान जीतेंगे और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो देवघर का विकास हमारी प्राथमिकता होगी.

    भाजपा नफरत फैलाती है, हमलोग प्यार बांटते हैं

    हेमंत सरकार की मंईयां योजना से हमारी माताएं, बहनों को सीधे खाते में पैसे मिल रहे हैं. 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया गया है. जनता ने पांच साल के महागठबंधन की सरकार को चुना. लेकिन भाजपा वाले पैसे से ईडी और सीबीआई लगाकर डराने का काम कर रहे हैं. आदिवासी समाज से आने वाले हेमंत सोरेन को भाजपा वालों ने जेल भेजने का काम किया. लेकिन हमलोग डरने और झुकने वाले नहीं हैं. देवघर में पर्यटन विकास होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. लेकिन यहां के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है. भाजपा नफरत फैलाती है और हमलोग प्यार बांटते हैं. इसालिए झारखंड के  हित, अपनी तरक्की के लिए इस बार वोट करें. भाजपा को भगाकर झारखंड को बचाना है. 20 नवंबर चुनाव के दिन चुपचाप लालटेन छाप पर बटन दबाएं.

    Bjp Deoghar development drive out BJP Election 2024 Election Rally employment grand alliance hate Hemant Soren jharkhand Jharkhand Assembly Election 2024 Lalu Prasad Yadav lantern love save Jharkhand social justice Suresh Paswan Tejashwi Yadav tourism development Tribal Society Vote आदिवासी समाज चुनाव 2024 चुनावी जनसभा झारखंड झारखंड बचाओ झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 तेजस्वी यादव देवघर नफरत पर्यटन विकास प्यार भाजपा भाजपा भगाओ महागठबंधन रोजगार लालटेन लालू प्रसाद यादव विकास वोट सामाजिक न्याय सुरेश पासवान हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 29 October 2024 : जानें किस राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल
    Next Article राज्य सरकार ने मझगांव की जनता को उनके हक व अधिकार से वंचित रखा है, उखाड़ फेंके ऐसी सरकार को : बड़कुंवर गागराई

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.