Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»बैंकों की तेजी के दम पर हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, जानें पूरी रिपोर्ट
    बिजनेस

    बैंकों की तेजी के दम पर हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, जानें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों के साथ रियलिटी क्षेत्र में रही तेजी के कारण सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली तेजी में बंद हुआ।
    लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 21.47 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,345.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 4.80 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,912.95 अंक पर बंद हुआ।
    मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशक ज्यादा लिवाल रहे। बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत चढ़कर 14,774.35 अंक पर और स्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,497.52 अंक पर बंद हुआ।
    विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहे। हालाँकि रियलिटी के साथ बैंकिंग, वित्तीय तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों में आखिरी आधे घंटे में हुई लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी का ग्राफ अचानक चढ़ता हुआ हरे निशान में पहुँच गया। आईटी तथा एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गयी।
    सेंसेक्स में येस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा करीब छह फीसदी चढ़े। इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स में भी डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी रही। हीरो मोटोकॉर्प और वेदांता के शेयर दो प्रतिशत के करीब चढ़े।
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से कि वह चीन के सामानों पर बढ़ाये गये किसी सीमा शुल्क को वापस लेने पर सहमत नहीं हुये हैं, विदेशी बाजारों पर दबाव रहा। अधिकतर प्रमुख विदेशी शेयर बाजार लाल निशान में रहे। एशिया में जापान का निक्की 0.26 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.61 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.83 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 2.62 प्रतिशत लुढ़क गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.35 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53 प्रतिशत की गिरावट रही।

    #Business news #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : विशेष अभियान में 30 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article विश्व पैरा एथलेटिक्स: भाला फेंक एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर को स्वर्ण, भारत को तीन पैरालंपिक कोटा

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.