New Delhi : नया साल 2026 कई बड़े बदलावों के साथ शुरू होगा। 1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, टैक्स, सरकारी योजनाओं, गैस की कीमतों, स्कूल व्यवस्था और पैन-आधार लिंक से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर किसानों, नौकरीपेशा लोगों, बुजुर्गों और मध्यम वर्ग पर पड़ेगा।
- राशन कार्ड प्रक्रिया होगी आसान : 2026 से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, खासकर ग्रामीण इलाकों में राहत मिलेगी।
- किसानों के लिए नए नियम : कई राज्यों में किसान आईडी अनिवार्य होगी। इसके बिना पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त अटक सकती है। फसल बीमा योजना में भी बदलाव होगा और जंगली जानवरों से फसल नुकसान को शामिल किया जाएगा। नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देनी होगी।
- बैंकिंग और टैक्स में बदलाव : आईटीआर फॉर्म में ज्यादा जानकारी देनी होगी। क्रेडिट स्कोर अब 7 दिन में अपडेट होगा। बैंकों की लोन और एफडी दरों में भी बदलाव संभव है।
- सरकारी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस : सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति टैब के जरिए दर्ज की जाएगी, जिससे निगरानी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
- सोशल मीडिया पर सख्ती : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नए और सख्त नियम लागू हो सकते हैं।
- गैस की कीमतों में राहत की उम्मीद : 1 जनवरी 2026 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम घट सकते हैं। साथ ही CNG और PNG की कीमतों में भी कमी की संभावना है।
- 8वें वेतन आयोग की उम्मीद : केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो सकती हैं, जिससे सैलरी और पेंशन बढ़ने की संभावना है।
- रियल एस्टेट में निवेश होगा आसान : REITs को म्यूचुअल फंड की तरह माना जाएगा, जिससे छोटे निवेशकों को फायदा मिलेगा।
- पैन-आधार लिंक जरूरी : 1 जनवरी 2026 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य होगा। लिंक न होने पर पैन निष्क्रिय हो सकता है।
Also Read : दिल्ली विश्वविद्यालय अंबेडकर कॉलेज में 71 पदों पर भर्ती, 16 जनवरी तक करें आवेदन


