Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»शाहीन बाग में धारा 144 लागू, इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात
    देश

    शाहीन बाग में धारा 144 लागू, इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कई दिन चली खौफनाक हिंसा के बाद अब जिंदगी आहिस्ता-आहिस्ता अपने कदम बढ़ाने लगी है। धारा-144 के बीच हिंसाग्रस्त इलाके में चहल-पहल दिखने लगी है। तनाव वाले इलाकों में ज्यादातर दुकानें खुल गई। वहीं शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही नागरिकता कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। बता दें कि यहां पिछले 15 दिसंबर से लोग प्रदर्शन पर बैठे हैं।
    पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि समय से किए हस्तक्षेप के कारण हिंदू सेना ने प्रस्तावित प्रदर्शन रद्द कर दिया गया, लेकिन हमने यहां एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया है।

    दिल्ली पुलिस ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रविवार को एहतियाती कदम के तौर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की, जहां कई महिलाएं सीएए के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं। पुलिस की यह तैनाती तब की गई है जब हिंदू सेना ने एक मार्च को शाहीन बाग रोड खाली कराने का आह्वान किया। हालांकि शनिवार को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने शाहीन बाग में सीएए विरोधी आंदोलन के खिलाफ अपना प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया।
    श्री श्री रविशंकर आज दोपहर एक बजे के करीब उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में जाएंगे।
    पुलिस ने शाहीन बाग में एक बैनर लगाया है, जिसमें आईपीसी की धारा 144 लागू होने की सूचना है। बैनर में साफ लिखा हुआ है कि इस क्षेत्र में किसी तरह का प्रदर्शन करने या एकत्रित होने की अनुमति नहीं है। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
    भारी सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर शाहीन बाग संयुक्त आयुक्त डीसी श्रीवास्तव ने कहा कि एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। हमारा उद्देश्य है कि कानून और व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के अस्पताल से लश्कर का आतंकवादी और तीन सहयोगी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.