Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»प्ले स्कूल में शौचालय से खुफिया कैमरा बरामद, अंदर जाने वाले लोगों को लाइव देखता था डायरेक्टर
    देश

    प्ले स्कूल में शौचालय से खुफिया कैमरा बरामद, अंदर जाने वाले लोगों को लाइव देखता था डायरेक्टर

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: थाना फेज-तीन क्षेत्र के एक प्ले स्कूल में शौचालय के बल्ब होल्डर में छिपा ‘स्पाई कैमरा’ मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर नवनीश सहाय को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान पता चला है कि डायरेक्टर ने ही यह कैमरा ऑनलाइन मंगवाया और उसे शौचालय में गुप्त रूप से लगवाया. घटना का खुलासा तब हुआ जब 10 दिसंबर को स्कूल की एक शिक्षिका शौचालय में गईं और उनकी नजर बल्ब होल्डर पर पड़ी. वहां से लाइट आती देखकर उन्हें शक हुआ. उन्होंने सुरक्षा गार्ड को बुलाकर जांच कराई, जिसमें बल्ब होल्डर के अंदर एक ‘स्पाई कैमरा’ छिपा पाया गया. शिक्षिका ने इस घटना की जानकारी डायरेक्टर नवनीश सहाय को दी, लेकिन डायरेक्टर ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया.

    पीड़िता ने दावा किया है कि इससे पहले भी उन्हें शौचालय में एक ‘स्पाई कैमरा’ मिला था, जिसे उन्होंने डायरेक्टर को सौंपा था. इस बार गार्ड से पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कैमरा डायरेक्टर के आदेश पर ही लगाया गया था. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि कैमरे में न तो कोई चिप थी और न ही यह रिकॉर्डिंग करता था. आरोपी ने स्वीकार किया कि कैमरा केवल लाइव फीड दिखाने में सक्षम था. इसके जरिए वह शौचालय में जाने वाले लोगों को मोबाइल और कंप्यूटर पर लाइव देखता था. आरोपी ने यह भी बताया कि यह स्पाई कैमरा उसने कुछ दिन पहले ऑनलाइन मंगवाया था और बल्ब होल्डर में छिपाकर लगाया था ताकि इसे आसानी से कोई पहचान न सके. फिलहाल पुलिस ने स्पाई कैमरे को जब्त कर लिया है और स्कूल के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच कर रही है.

    अभिभावक रोष ऑनलाइन कैमरा गुप्त कैमरा डायरेक्टर गिरफ्तार थाना फेज-तीन नवनीश सहाय नोएडा नोएडा पुलिस पुलिस जांच प्ले स्कूल बच्चों की सुरक्षा बल्ब होल्डर लाइव फीड शिक्षिका शिकायत शौचालय सुरक्षा गार्ड स्पाई कैमरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में राइस मिल में बांग्लादेश का चावल पकड़ा गया, इरफान अंसारी ने जांच के दिए आदेश
    Next Article फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट किया, ठगे 1.24 करोड़ रुपये

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.