Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिल्ली पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
    झारखंड

    दिल्ली पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    हजारीबाग : दिल्ली पब्लिक स्कूल हजारीबाग में विज्ञान एवं हस्तकला की प्रदर्शनी आयोजित की गई । इस अवसर पर नर्सरी से 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान कला एवं हस्तशिल्प के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए । प्रदर्शनी का शुभारंभ विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश शरण ने दीप प्रज्वलित कर किया । प्राचार्य डॉ शुभ्रा ठाकुर ने कुलपति का स्वागत किया तथा शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। छात्रों द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर संगीत के माध्यम से यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रशंसनीय रहा । डी ए वी हजारीबाग के प्राचार्य श्री अशोक कुमार ने भी कुलपति के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छात्रों के प्रयासों की सराहना की एवं सुझाव प्रदान किए । विज्ञान , गणित, समाजशास्त्र, भाषा एवं साहित्य तथा कला संकायों के अलग-अलग स्टालों पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें प्लास्टिक के द्वारा इंधन का निर्माण, स्मार्ट होम, स्मार्ट सिटी, क़ुतुब मीनार, लेजर सुरक्षा प्रणाली, जल संग्रहण, मधुबनी पेंटिंग एवं बच्चन की मधुशाला प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे। वीसी महोदय ने अपने संबोधन में छात्रों के कार्यों की सराहना की तथा अपनी छोटी-छोटी असफलताओं से सीख ले कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपना अमूल्य समय देते हुए हर एक मॉडल का निरीक्षण किया और छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए ।निमंत्रित अतिथियों , विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य तथा अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छात्रों के कार्यों तथा प्रदर्शन की सराहना की। इस प्रदर्शनी में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं 150 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए गए।स्कूल की प्राचार्या डॉ शुभ्रा ठाकुर ने अपने अभिभाषण में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए अपनी सोच में नवाचार लाने की प्रेरणा दी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआशीर्वाद देकर रांची भेजें मैं आपका आवाज बना हूं और बनूंगा : मनीष
    Next Article भाजपा का संकल्प पत्रः 90 फीसदी वादे पूरे किए, अब सरकार बनी तो एनआरसी लागू कराएंगे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.