Chaibasa : चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। लगातार चल रहे एनकाउंटर में पुलिस ने एक और इनामी नक्सली को मार गिराया है। मारे गये नक्सली की शिनाख्त कुख्यात रापा के तौर पर की गयी है। उसकी बॉडी भी पुलिस ने रिकवर कर ली है। इससे पहले आज यानी शुक्रवार को सुबह में एक महिला नक्सली को ढेर किया गया था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी थी।
मालूम हो कि बीते गुरुवार को सारंडा जंगल में भयंकर मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में इनामी दुर्दांत अनल सहित 15 नक्सली मारे गये थे। अनल दा है का नाम वर्षों से कोल्हान और सारंडा में खौफ का पर्याय बना हुआ था। उस पर झारखंड, ओडिशा और एनआईए को मिलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार 2022 के बाद से सुरक्षा बलों पर हुए कई बड़े हमलों और विस्फोटों में उसी के दस्ते की अहम भूमिका रही है। मारे गए नक्सलियों में अनल के अलावा अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत उर्फ लालु, राजेश मुंडा, बुलबुल अलदा, बबिता, पूर्णिमा, सुरजमुनी और जोंगा शामिल हैं। इनमें कई महिला कैडर भी थीं, जो संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री भी मिली थी।
Also Read : BREAKING : चाईबासा में दोबारा हुआ नक्सलियों संग मुठभेड़, 1 महिला को मार गिराया


