Jamtara : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा में आजाद हिंद हाफ मैराथन 2.0 का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री श्री सार्वजनिक मां काली मंदिर ट्रस्ट के प्रयास से किया गया। कार्यक्रम में शहर के युवाओं और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन में करीब 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ पूरी होने के बाद विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को ₹2100 नगद, प्रशस्ति पत्र और स्मारक दिया गया। द्वितीय स्थान पर रहने वाले को ₹1500 और तृतीय स्थान पर रहने वाले को ₹1000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹1500, द्वितीय ₹1000 और तृतीय ₹500 नगद के साथ प्रशस्ति पत्र और स्मारक देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में तरुण कुमार गुप्ता, लाइफ लाइन पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक, ईएफसी रेस्टोरेंट, लिब्रा हुंडई, देवाशीष सर्खेल, सुभाष सिंह, अनूप राय और दीपक दुबे का सहयोग रहा। इसी दिन माघ शुक्ल पंचमी और बागेश्वरी जयंती के अवसर पर बानी संघ द्वारा स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर परिसर में मां सरस्वती पूजा का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर मंजुला मुर्मू, नित्य गोपाल सिंह, सुधीर सोरेन, सुनील सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय परशुरामका, प्रदीप सरकार, बाबू भट्टाचार्य, सुभाष नाग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में फिटनेस और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है।
Also Read : नेताजी के जीवन की स्मृतियों को संजोने के लिए मेमोरियल बने : सरयू राय


