Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सफाई मित्र बनेंगे हाईटेक, मैनुअल तरीके से नहीं करेंगे सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई
    झारखंड

    सफाई मित्र बनेंगे हाईटेक, मैनुअल तरीके से नहीं करेंगे सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2023Updated:October 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची नगर निगम शहर में सफाई को लेकर मेकेनाइज्ड तरीके अपना रहा है. जिससे कि मैनपावर का बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो सके. वहीं काम में जुटे सफाई कर्मी और वर्कर्स को होने वाले खतरे को भी कम किया जा सके. इसी के तहत रांची नगर निगम केंद्र सरकार की “नमस्ते स्कीम” के तहत सफाई मित्रों की ट्रेनिंग करा रहा है. वहीं सफाई मित्रों को हाईटेक बनाया जा रहा है. इससे सफाई मित्र सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई मैनुअल तरीके से नहीं करेंगे. वहीं तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपना काम करेंगे. बता दें कि केंद्र सरकार के नमस्ते स्कीम के अंतर्गत नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएसकेएफडीसी) द्वारा सीवर और सेप्टिक टैंक की जोखिम भरी सफाई के रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है.

    एक्ट के तहत करने है सेफ्टी के इंतजाम

    मैनुअल स्कैवेंजिंग अधिनियम 2013 के तहत काम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है. सेप्टिक टैंक और सीवर की सफाई के दौरान सफाई मित्र या वर्कर को मास्क, किट, ग्लव्स, यूनिफॉर्म जैसे उचित सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है. जिससे कि वे अपना काम बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे. साथ ही नए-नए तरीकों से मैनुअल प्रवेश को रोकते हुए टेक्नोलॉजी के साथ यह कार्य करेंगे. जिससे कि नुकसान का खतरा कम होगा.

    इसे भी पढ़ें: केंद्रीय शांति समिति के नाम से लगे होर्डिंग शहर से हटाया जाए : सचिव

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय शांति समिति के नाम से लगे होर्डिंग शहर से हटाया जाए : सचिव
    Next Article पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : जेपी भाई पटेल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    Latest Posts

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.