Johar Live Desk : मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से 17 लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारी रुपये से भरा बैग लेकर जा रहा था, तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास न्यू फोर लेन रोड की बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पश्चिमी एसडीपीओ वन सुचित्रा कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। लूट के बाद अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकेबंदी की गई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
Also Read : रिकॉर्ड बदलने उतरेगा भारत, अंडर-19 एशिया कप में आज पाकिस्तान से भिड़ंत


