Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»रोहित शर्मा टेस्ट में भी सिक्सर किंग बने, तोड़ा सिद्धू का 25 साल पुराना रिकॉर्ड
    खेल-सिनेमा

    रोहित शर्मा टेस्ट में भी सिक्सर किंग बने, तोड़ा सिद्धू का 25 साल पुराना रिकॉर्ड

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : बतौर ओपनर अपना पहला मैच खेल रहे रोहित शर्मा के लिए अबतक विशाखापट्टनम टेस्ट बेहद शानदार गुजर रहा है। पहली पारी में 176 रन बनाकर कमाल करने वाले ‘हिटमैन’ दूसरी पारी में भी चमक रहे हैं। अर्धशतक बनाकर नाबाद चल रहे रोहित अब एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।
    रोहित ने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ा है। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। रोहित एक वन-डे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2017 में इंदौर में खेले गए टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।
    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा अब तक 4 छक्के लगा चुके हैं, जिसके साथ ही वो किसी एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे अधिक 9 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
    इससे पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट में बतौर ओपनर पहली पारी में छह छक्के लगाए दिए थे, उस पारी में उनके बल्ले से छह छक्कों के अलावा 23 चौके भी आए थे। बताते चलें कि शनिवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन समाचार लिखे जाने तक भारत अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 175 रन बना चुकी है। पहली पारी के आधार पर अब वह दक्षिण अफ्रीका से 247 रन आगे है। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा दोनों अर्धशतक के बाद अपनी-अपनी सेंचुरी की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनआईए ने पाकिस्तान उच्चायोग की खोली पोल, अशांति फैलाने के लिए भेजता था रुपये, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article राजधानी में धूमधाम से मनाया गया नेपाली नववर्ष

    Related Posts

    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.