Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 11:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»सोनारी के एमबी ज्वेलर्स में डकैती का खुलासा, 4 अपराधी 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
    क्राइम

    सोनारी के एमबी ज्वेलर्स में डकैती का खुलासा, 4 अपराधी 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने पिछले महीने हुए डकैती का खुलासा कर लिया है. वहीं घटना को अंजाम देने वाले एक अपराधी को रांची से और तीन अपराधियों को पलामू से गिरफ्तार किया है. उनके पास से तीन पिस्टल और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है. बता दें कि 24 मई को सोनारी थाना अंतर्गत एमबी ज्वेलर्स दुकान में डकैती हुई थी. जहां कार्बाइन एवं पिस्तौल से लैस तीन अज्ञात अपराधियों ने सोनारी के एमबी ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया गया था.

    एसआईटी ने बिछाया जाल

    एसएसपी जमशेदपुर किशोर कौशल ने सिटी एसपी जमशेदपुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. एसआईटी में पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह, निरंजन तिवारी, थाना प्रभारी सोनारी थाना कुमार सरयू आनंद एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. एसआईटी ने कांड के उद्भेदन को लेकर लगातार प्रयास किया. इसी बीच एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सबसे पहले अपराधी ऋषि राज उर्फ मिद्द सोनी को अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अपराध में लूटे गए 50 हजार रुपये नकदी के साथ रांची से गिरफ्तार किया. पूछताछ के आधार पर अपराध में शामिल अन्य अपराधियों गोविंदा पासवान, राहुल शर्मा और अभिषेक गुप्ता को पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर अपराध में लूटा गया सोना बरामद किया गया. इसके अलावा गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अपराध में प्रयुक्त तीन पिस्टल और गोली थड़पखना रांची से बरामद किया गया. घटना को अंजाम देने वाले अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है. पुलिस की मानें तो यह गिरोह पूर्व में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

    ये बरामद किया गया सामान

    कांड में लूटा गया सोना 431.73 ग्राम (पिघला हुआ)

    पचास हजार रुपये नकद

    एक कार्बाइन 2 मैगजीन

    3 पिस्तौल

    17 कारतूस

    सोना पिघलाने का उपकरण

    सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, संख्या- JH03AL 4730

    काले रंग का रेक्सीन बैग

    इसे भी पढ़ें: जनादेश 2024: झारखंड के 14 लोकसभा सीटों के 244 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल

    City News Current News Daily News jamshedpur jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जमशेदपुर जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनादेश 2024: झारखंड के 14 लोकसभा सीटों के 244 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल
    Next Article एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल से बिल्कुल अलग : राजेश ठाकुर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे को झटका, हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट

    April 28, 2026
    झारखंड

    चार घंटे की वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना, विधायक जयराम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    April 28, 2026
    Uncategorized

    डीआईजी किशोर कौशल का ‘मिशन मोड’ एक्शन : जमीन के काले कारोबार पर अब पुलिस करेगी सीधी चोट

    April 28, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे को झटका, हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट

    April 28, 2026

    चार घंटे की वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना, विधायक जयराम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    April 28, 2026

    डीआईजी किशोर कौशल का ‘मिशन मोड’ एक्शन : जमीन के काले कारोबार पर अब पुलिस करेगी सीधी चोट

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश रद्द

    April 28, 2026

    खूंटी DC की आम जनता को लेकर बड़ा कदम, आज से हर मंगलवार शुरू होगी जन सुनवाई

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.