Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पंजाब मेल में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, 18 लीटर शराब और जालसाजी का सामान बरामद
    बिहार

    पंजाब मेल में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, 18 लीटर शराब और जालसाजी का सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टीटीई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में रेल पुलिस ने डाउन पंजाब मेल में सघन जांच के दौरान एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 18 लीटर अंग्रेजी शराब, फर्जी नेम प्लेट, और अन्य जालसाजी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के लहुबार गांव निवासी रजनीकांत यादव के तौर पर की गई है।

    संदिग्ध हालत में सफर कर रहा था युवक

    रेल पुलिस के अनुसार रजनीकांत वातानुकूलित कोच A-1 में बर्थ संख्या 24 के पास संदिग्ध हालत में सफर कर रहा था। रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जीआरपी की विशेष जांच टीम ने पंजाब मेल में सोमवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कोच A-1 में एक काला ट्रॉली बैग संदिग्ध स्थिति में मिला। पूछताछ में रजनीकांत ने खुद को टीटीई बताते हुए बैग को अपना बताया, लेकिन रेलवे का पहचान पत्र दिखाने में असमर्थ रहा।

    पुलिस को देख भागने लगा युवक

    जब पुलिस ने बैग खोलने को कहा, तो वह भागने की कोशिश करने लगा। जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बैग की तलाशी में 18 लीटर अंग्रेजी शराब, दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी, काला टीटीई जैसा कोट, और दो फर्जी नेम प्लेट बरामद हुई। रेल थाना में आरोपी के खिलाफ जालसाजी, सरकारी कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी, और शराब तस्करी के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    रेल पुलिस कर रही गहन पूछताछ

    रेल पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि रेल क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि रजनीकांत किसी बड़े शराब तस्करी और जालसाजी के गिरोह से जुड़ा हो सकता है। उससे पूछताछ की जा रही है कि फर्जी टीटीई की वर्दी और नेम प्लेट उसने कहां से प्राप्त की और क्या वह पहले भी इस तरह के अपराधों में शामिल रहा है।

    Also Read : झारखंड में इस दिन तक भारी बारिश बरपाएगी कहर, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    Arrest Crime news fake nameplate fake TTE forgery Ghazipur GRP Illegal Liquor impersonation Liquor Smuggling patna Patna railway station Punjab Mail railway crime railway inspection drive Railway Police Railway Security Rajnikant Yadav smuggling in trains Uttar Pradesh अंग्रेजी शराब उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज गाजीपुर गिरफ्तारी जालसाजी जीआरपी ट्रेनों में तस्करी पंजाब मेल पटना पटना रेल स्टेशन फर्जी टीटीई फर्जी नेम प्लेट फर्जीवाड़ा रजनीकांत यादव रेल पुलिस रेलवे क्राइम रेलवे जांच अभियान रेलवे सुरक्षा शराब तस्करी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी की 5 देशों की विदेश यात्रा शुरू
    Next Article झारखंड में 31 जुलाई तक चलेगा ‘सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.