Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 2:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»आरजेडी नेता वीरन यादव गिरफ्तार, पुलिस और खनन विभाग की टीम पर छापेमारी के दौरान हमला समेत लगे हैं कई आरोप
    ट्रेंडिंग

    आरजेडी नेता वीरन यादव गिरफ्तार, पुलिस और खनन विभाग की टीम पर छापेमारी के दौरान हमला समेत लगे हैं कई आरोप

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : आरजेडी नेता वीरन यादव को पुलिस ने आधी रात को नालंदा से गिरफ्तार कर लिया है. वीरन यादव पर यह कार्रवाई अवैध बालू खनन और पुलिस पर हमला करने के आरोप में की गई है. 7 जून की रात बिहार थाना पुलिस और खनन विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी. इसी दौरान हमला हुआ. इस मामले में पुलिस ने 51 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. वीरन यादव आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर विधान परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं.

    पुलिस जान बचाकर भागी

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात नकटपुरा और गोइठवा नदी से बालू और मिट्टी का अवैध खनन रोकने के लिए टीम नदी मार्ग की घेराबंदी कर छापेमारी करने गई थी. पुलिस की संख्या कम थी. पुलिस ने भाग रहे पांच कारोबारियों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया. 11 ट्रैक्टर, एक जेसीबी और तीन बाइक जब्त की गई. कारोबारियों के साथियों को जैसे ही छापेमारी की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी. पथराव किया. पुलिस ने किसी तरह जान बचाकर भागी. इसके बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है. रविवार की रात पुलिस ने नालंदा से वीरन यादव को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ की जा रही है. वीरेन यादव नकटपुरा गांव के रहने वाले हैं. वे राजद से एमएलसी का चुनाव लड़ चुके हैं. वीरेन यादव पर अवैध बालू खनन और गोलीबारी का मामला दर्ज है.

    इस मामले में बिहार थाना प्रभारी रामाशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीरेन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसके कई अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. अवैध बालू कारोबार में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand Weather : 20 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार, रांची में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
    Next Article पीएलएफआई के निशाने पर राजधानी के जमीन कारोबारी, एरिया कमांडर समेत 5 गिरफ्तार, 2 पिस्टल भी जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पत्नी निसात आलम ने किया स्वागत

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में शुरू हुआ ‘प्रहरी’ अभियान, अड्डेबाजी से नशे के कारोबार तक पुलिस की पैनी नजर

    May 14, 2026
    झारखंड

    मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को एक साथ मिल सकती है दो महीने की किस्त, आवंटित हुआ फंड

    May 14, 2026
    Latest Posts

    होटवार जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पत्नी निसात आलम ने किया स्वागत

    May 14, 2026

    रामगढ़ में शुरू हुआ ‘प्रहरी’ अभियान, अड्डेबाजी से नशे के कारोबार तक पुलिस की पैनी नजर

    May 14, 2026

    मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को एक साथ मिल सकती है दो महीने की किस्त, आवंटित हुआ फंड

    May 14, 2026

    धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    May 14, 2026

    धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.