Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नवादा में पोलिंग बूथ से राइफल चोरी, 3 गिरफ्तार, एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड
    ट्रेंडिंग

    नवादा में पोलिंग बूथ से राइफल चोरी, 3 गिरफ्तार, एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नवादा : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर तैनात एक जवान की एसएलआर राइफल चोरी हो गयी. राइफल में 20 राउंड गोलियां भी थीं. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामला पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 234 का है. फिलहाल पुलिस चोरी गई राइफल की तलाश में जुटी हुई है. नवादा के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि आज सुबह 4 बजे मतदान केंद्र सं0-234 गांव राजो बिगहा, प्राथमिक विद्यालय से सूचना मिली है कि समस्तीपुर जिला बल के सिपाही-558 उत्तम कुमार राउत का एसएलआर राइफल, जिसमें 20 राउंड गोली थी, वो नहीं मिल रहा है. इस संबंध में कांड दर्ज कर लिया गया है. वहीं, लापरवाही के लिए उक्त सिपाही को निलंबित कर दिया गया है.

    पकरीबरावां थानाक्षेत्र अंतर्गत एक मतदान केंद्र पर एक जवान का राइफल न मिलने पर नवादा पुलिस का आधिकारिक संस्करण@bihar_police #नवादा#Nawada pic.twitter.com/xAO1oNQebE

    — Nawada Police (@nawadapolice) April 19, 2024

    युवक बूथ के पास सो रहा था

    जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान पकरीबरावां के राजेबिगहा स्थित बूथ पर एक सिपाही की ड्यूटी लगाई गयी थी. युवक रात को बूथ पर सोया था. शुक्रवार सुबह जब वह उठे तो उनकी राइफल गायब मिली. इसके बाद चोरी की सूचना पकरीबरावां थाने में दी गयी. फिलहाल सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस की मौजूदगी में वोटिंग जारी है. नक्सल प्रभावित इलाकों के बूथों पर बड़ी संख्या में सीएपीएफ की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसपी और डीएसपी लगातार जायजा ले रहे हैं.

    अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ

    बताया जा रहा कि मतदान केंद्र से करीब 200 मीटर की दूरी पर बारात ठहरी थी. पोलिंग पार्टी के साथ पांच सुरक्षा बल आये थे, जिनमें सिपाही उत्तम कुमार भी शामिल थे, जिनकी राइफल रात में ही किसी ने चोरी कर ली. आरोप है कि बारात में आए किसी शख्स ने राइफल चोरी कर ली है. रायफल अभी तक बरामद नहीं हो सकी है. उत्तम कुमार द्वारा पकरीबरावां थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. इस घटना में पुलिस ने बारात से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

    इसे भी पढ़ें: नोएडा पुलिस ने 150 करोड़ की ड्रग्स की बरामद, विदेशी नागरिक घर में चला रहे थे फैक्ट्री

    3 Arrested 3 गिरफ्तार Bihar City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News Nawada News Headline Rifle Theft Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नवादा न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार राइफल चोरी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनोएडा पुलिस ने 150 करोड़ की ड्रग्स की बरामद, विदेशी नागरिक घर में चला रहे थे फैक्ट्री
    Next Article उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 लाख का नकली शराब जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.