Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में लगी रिवर्स वेंडिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल देने पर मिलेगा गिफ्ट
    बिहार

    पटना में लगी रिवर्स वेंडिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल देने पर मिलेगा गिफ्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वेंडिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पटना नगर निगम ने शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए एक अनोखी पहल की है। राजधानी में पहली बार ‘रिवर्स वेंडिंग मशीन’ लगाई गई है, जिसमें लोग बेकार प्लास्टिक की बोतल डालकर बदले में आकर्षक गिफ्ट या ग्रीन पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं।

    कैसे काम करती है मशीन

    यह मशीन एक मॉडर्न डिवाइस है जो खाली प्लास्टिक बोतलें स्वीकार करती है। लोग अपनी बोतल मशीन में डालेंगे और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे। मशीन रीसाइकिल की गई बोतलों की संख्या के आधार पर ग्रीन पॉइंट्स देगी।

    • 150 ग्रीन पॉइंट्स पर लोगों को रीसाइकल प्लास्टिक से बनी कैप मिलेगी।
    • 300 ग्रीन पॉइंट्स पर एक टी-शर्ट इनाम के रूप में दी जाएगी।

    मशीन के अंदर एक क्रशर सिस्टम लगा है, जो बोतलों को तुरंत कंप्रेस कर देता है। इससे स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट का खर्च काफी कम हो जाता है।

    5 जगहों पर लगाई गई मशीनें

    फिलहाल शहर में कुल 5 रिवर्स वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं —

    • जेपी गंगा पथ पर 2 मशीनें
    • मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स में 1 मशीन
    • मीनार घाट पर 2 मशीनें

    ये मशीनें 20 इंच की डिजिटल स्क्रीन से लैस हैं और एक घंटे में 90 से 120 बोतलें रीसाइकिल कर सकती हैं। इनका वजन लगभग 400 किलोग्राम है और ये पूरी तरह ऑटोमैटिक हैं। इस पहल से हर साल करीब 42 टन CO₂ उत्सर्जन की बचत, 700 लीटर ईंधन की कमी और 52,000 लीटर पानी की बचत होने का अनुमान है।

    नगर निगम की पहल से बढ़ेगी पर्यावरण जागरूकता

    पटना नगर निगम के नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि यह पहल न केवल शहर को स्वच्छ बनाएगी बल्कि नागरिकों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और पटना को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में योगदान दें।

    Also Read : तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ मनाया 37वां जन्मदिन, RJD कार्यालय में आज होगा बड़ा समारोह

    gift on giving plastic bottle Reverse vending machine installed in Patna पटना में लगी रिवर्स वेंडिंग मशीन प्लास्टिक बोतल देने पर मिलेगा गिफ्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अंगोला, 50वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के समारोह में करेंगी शिरकत
    Next Article घर लौट रही युवती को बाइक सवार ने मारी गो’ली, हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.