Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में आज से शुरू हुआ राजस्व महा अभियान, 20 सितंबर तक चलेगा
    बिहार

    बिहार में आज से शुरू हुआ राजस्व महा अभियान, 20 सितंबर तक चलेगा

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजस्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में 16 अगस्त 2025 से राजस्व महा अभियान की शुरुआत हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस अभियान को 20 सितंबर तक चलाने का ऐलान किया है। विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने इसे राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल बताया, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़े दस्तावेजों में पारदर्शिता लाना और लोगों को उनके घर तक सुविधाएं पहुंचाना है।

    क्या-क्या होगा इस अभियान में?

    विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत डिजिटल जमाबंदी में गलतियों को ठीक किया जाएगा, छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन किया जाएगा, और उत्तराधिकार व बंटवारा नामांतरण जैसे काम पूरे होंगे। इसके अलावा, नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान जैसी गलतियों को भी सुधारा जाएगा। ऑफलाइन जमाबंदी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।

    घर-घर जाएंगी टीमें, लगेंगे शिविर

    16 अगस्त से 15 सितंबर तक विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को उनकी जमाबंदी की प्रति देंगी और हल्का स्तर पर शिविरों में आवेदन लेंगी। इन शिविरों में लोग जरूरी कागजातों के साथ आवेदन जमा कर सकेंगे। हर हल्का में सात दिन के अंतराल पर दो बार शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को आवेदन भरने का पर्याप्त समय मिले। ज्यादा जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर संपर्क किया जा सकता है।

    अमीनों का धरना, अभियान में रुकावट

    हालांकि, अभियान की शुरुआत के साथ ही अमीनों ने धरना शुरू कर दिया है। सैकड़ों अमीन पटना के गर्दनीबाग में जमा हुए और विभाग के आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया। विभाग ने सभी शिविरों में 10 टेबल, 10 विशेष सर्वेक्षण अमीन, लैपटॉप और इंटरनेट डोंगल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। अमीनों को मौके पर ही आवेदनों का डेटा दर्ज करना है, जिसमें नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और आवेदन का विषय शामिल है। परिमार्जन के आवेदन ‘परिमार्जन प्लस’ पोर्टल पर और नामांतरण/बंटवारा के आवेदन ‘म्यूटेशन प्लस’ पोर्टल पर प्रोसेस होंगे।

    लोगों से अपील

    विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और जमीन से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं। शिविरों में समय पर आवेदन जमा करें ताकि दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत न पड़े।

    Revenue Maha Abhiyan started in Bihar from today Revenue Maha Abhiyan will run from 16 August to 20 September बिहार में आज से शुरू हुआ राजस्व महा अभियान राजस्व महा अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड आंदोलन के 6052 आंदोलनकारी चिह्नित… देखें लिस्ट
    Next Article फ्रीजर में रखी ये 10 चीजें बन सकती हैं आपकी सेहत की दुश्मन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.