Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी, करीब चार हजार रोगमुक्त
    देश

    भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी, करीब चार हजार रोगमुक्त

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में लगातार दो दिन से संक्रमण के नये मामलों की संख्या में आंशिक कमी और पिछले 24 घंटे में 3935 लोगाें के रोगमुक्त होने से जहां थोड़ी राहत मिली है, वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 6387 नये मामले सामने आने से देश में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है।

    भारत इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में दुनिया भर में 10वें स्थान पर है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 6387 नये मामले दर्ज किये गये हैं तथा 170 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इस अवधि में 3935 लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 64426 हो गयी है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक इससे 151767 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4337 लोगों की मौत हुई है। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 83004 सक्रिय मामले हैं। इससे एक दिन पहले 6535, सोमवार को 6977 और रविवार तथा शनिवार को क्रमश: 6767 और 6654 नये मामले सामने आये थे।

    महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस राज्य में कोरोना ने बहुत कहर बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2091 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54758 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1792 लोगों की मौत हुई है तथा 16954 इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं।

    कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में अब तक 17,728 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 127 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 9342 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

    कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात तीसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 14,821 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 915 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 7139 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली में 14,465 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 228 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 7223 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 7536 हो गयी है तथा 170 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4171 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं।

    आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना की चपेट में अब तक 6548 लोग आए हैं तथा 170 लोगों की मौत हुई है। वहीं 3698 लोग इससे ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 4009 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 283 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 1486 लोग ठीक हुए है। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 1991 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है। वहीं 1284 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 3171 और कर्नाटक में 2283 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 57 और 44 है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1759 हो गई है और 24 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 40, हरियाणा में 17, बिहार में 13, ओडिशा में सात, केरल में छह, हिमाचल प्रदेश में पांच, झारखंड और असम में चार-चार, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में चार-चार तथा मेघालय में इस महामारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंदिर के पुरोहितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
    Next Article राहुल गांधी से बोले स्वास्थ्य विशेषज्ञ,‘कोरोना 2021 तक जाने वाला नहीं’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.