Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»छत्तीसगढ़ में खत्म हो रहा ‘लाल आतंक’: सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    क्राइम

    छत्तीसगढ़ में खत्म हो रहा ‘लाल आतंक’: सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सलवाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में एक बार फिर 29 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनके ऊपर दो लाख रुपये का इनामी माओवादी भी शामिल था। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों द्वारा दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोगुंडा क्षेत्र के अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी में सक्रिय 29 माओवादी कैडरों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में गोगुंडा पंचायत क्षेत्र में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष पोड़ियाम बुधरा भी शामिल है, जिस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था इसके साथ ही अधिकारियों ने जानकारी दी कि आत्मसमर्पण करने वाले ये माओवादी सुकमा जिले की कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।

    सुरक्षा शिविर की स्थापना बनी अहम कारण

    पुलिस के मुताबिक, गोगुंडा क्षेत्र में स्थापित सुरक्षा शिविर की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सुरक्षा शिविर की स्थापना के बाद क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान, सघन सर्च ऑपरेशन और सुरक्षाबलों के दबाव से माओवादी संगठन की गतिविधियां सीमित होती चली गईं। इससे नक्सली कैडरों में संगठन के प्रति मोहभंग हुआ और उन्होंने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना।        अधिकारियों ने बताया कि गोगुंडा क्षेत्र अपनी दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पहले दरभा डिवीजन के माओवादियों का मजबूत गढ़ माना जाता था। सुरक्षा शिविर स्थापित होने के बाद इस क्षेत्र में माओवादी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया और लगातार प्रभावी अभियान चलाए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

    विकास योजनाओं से बढ़ा जनता का भरोसा

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ अब शासन की सभी कल्याणकारी और विकास योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं। इससे स्थानीय लोगों का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति और अधिक मजबूत हुआ है। इस सामूहिक आत्मसमर्पण के बाद दरभा डिवीजन के हथियारबंद माओवादियों के साथ-साथ उनका सपोर्ट सिस्टम भी लगभग ध्वस्त हो गया है। केरलापाल एरिया कमेटी अब नक्सली प्रभाव से मुक्त होने के अंतिम चरण में पहुंच गई है।

    पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता

    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति–2025’ के तहत प्रति व्यक्ति 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

    गौरतलब है कि इससे पहले 9 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले में 63 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। वर्ष 2025 में अब तक राज्य में 1500 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

    Also Read : आरपीएफ को परेशान करने के इरादे से पटरी किया क्षतिग्रस्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Anti-Naxal Operation CG Naxal Surrender Chhattisgarh Police crpf Dantewada Naxal Darbha Division End of Naxalism India Naxal news Internal Security Keralapal Area Committee Maoist surrender Naxal affected area Naxal Operation Red Terror Security camp Sukma Naxal surrender Sukma news Surrender policy 2025 आंतरिक सुरक्षा आत्मसमर्पण नीति 2025 केरलापाल एरिया कमेटी छत्तीसगढ़ नक्सलवाद छत्तीसगढ़ पुलिस दंतेवाड़ा नक्सल दरभा डिवीजन नक्सल ऑपरेशन नक्सल प्रभावित क्षेत्र नक्सल विरोधी अभियान नक्सलवाद खत्म भारत नक्सल समाचार Chhattisgarh Naxalism माओवादी आत्मसमर्पण लाल आतंक सुकमा नक्सली आत्मसमर्पण सुकमा न्यूज सुरक्षा शिविर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रक की टक्कर से बस पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल
    Next Article JAC ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल… देखें डिटेल्स

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.