Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आरपीएफ को परेशान करने के इरादे से पटरी किया क्षतिग्रस्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    आरपीएफ को परेशान करने के इरादे से पटरी किया क्षतिग्रस्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तिलभीटा और कोटलपोखर रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने रेल पटरी पर भारी बाधा डालकर ट्रेन को पलटाने की साजिश रची थी। समय रहते आरपीएफ और जीआरपी की सतर्कता से इस साजिश का खुलासा हो गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 10 जनवरी की रात की है। कुमारपुर गांव के पास लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 41/सी के समीप रेलवे ट्रैक पर करीब 1.57 मीटर लंबा कटा हुआ रेल का टुकड़ा रखा गया था। यदि समय पर यह बाधा नहीं हटाई जाती तो किसी भी ट्रेन के गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता था और यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ पोस्ट पाकुड़ में 11 जनवरी 2026 को कांड संख्या 18/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी पाकुड़ और आरपीएफ सीआईबी बर्दवान की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यार मोहम्मद शेख उर्फ जोकर (29), राहुल शेख (27) और नजमी शेख (33) के रूप में हुई है।

    पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इससे पहले 6 जनवरी की रात तिलभीटा स्टेशन पर मालगाड़ी से कोयला चोरी की घटना में भी शामिल थे। चोरी का कोयला अवैध रूप से बेच दिया गया था। मुख्य आरोपी यार मोहम्मद ने बताया कि उसके कुछ साथियों की गिरफ्तारी से वह नाराज था। इसी गुस्से में उसने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को परेशान करने के इरादे से यह खतरनाक साजिश रची।

    14 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर पहले यार मोहम्मद और राहुल शेख को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे आरोपी नजमी शेख को कुमारपुर गांव के पास से पकड़ा गया। इस मामले में आरपीएफ के साथ-साथ जीआरपी ने भी अलग से केस दर्ज किया है। आरोपियों पर रेलवे अधिनियम की धारा 153, 174(सी), 147 सहित बीएनएस और पीडीपीपी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को 14 जनवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। रेलवे और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

    Also Read : जमशेदपुर में अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में हडकंप

    The railway track was damaged with the intention of harassing the RPF; three accused have been arrested. आरपीएफ को परेशान करने के इरादे से पटरी किया क्षतिग्रस्त तीन आरोपी गिरफ्तार पटरी क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार पाकुड़ में रेल हादसा टला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनदियों को नहीं बचाया तो भविष्य अंधकारमय होगा : सरयू राय
    Next Article ट्रक की टक्कर से बस पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.