New Delhi : देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर आया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) के 9,195 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार कुल पदों का बंटवारा इस प्रकार है:
- पुरुष उम्मीदवार: 9,096 पद
- महिला उम्मीदवार: 79 पद
- पायनियर विंग: 20 पद
यह भर्ती देशभर के युवाओं के लिए एक बड़ा मौका मानी जा रही है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है। हालांकि, कुछ तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या अनुभव भी मांगा गया है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 के आधार पर तय की जाएगी:
- ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
- अन्य ट्रेड्समैन पद: 18 से 23 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 100 रुपये
- एससी/एसटी, भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवार: निःशुल्क
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए:
- CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Constable Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- पहले रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन कर फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर रखें
अंतिम तिथि
आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें।
CRPF की यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। कम योग्यता में बड़ी संख्या में पद होने के कारण प्रतियोगिता भी अधिक रहने की संभावना है, इसलिए जल्द आवेदन करना बेहतर होगा।
Also Read : SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन


