Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न
    खेल-सिनेमा

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: जामताड़ा जिले के संत एंथोनी स्कूल स्थित मेजर ध्यानचंद प्ले ग्राउंड में झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता फेज-2 का आयोजन अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों  जामताड़ा, देवघर, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा और दुमका के कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद, जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, सचिव नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, झारखंड राज्य खो-खो टीम के सीनियर कैप्टन सागर कुमार बैठा, बालिका वर्ग की सीनियर कैप्टन रूपा कुमारी, जूनियर कैप्टन साहिबा नाज तथा स्कूल के प्राचार्य लारेब खान और उत्पल मंडल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।

    इस अवसर पर अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने खो-खो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाता है, बल्कि खिलाड़ियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करता है। प्रतियोगिता में तकनीकी बारीकियों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने खो-खो के नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि यह खेल दो टीमों-चेज़र पीछा करने वाली और रनर भागने वाली के बीच खेला जाता है, जिसमें चेज़र टीम के खिलाड़ी पंक्ति में बैठकर विपक्षी खिलाड़ियों को आउट करते हैं। इस आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जामताड़ा जिला खो-खो संघ के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष कमलेश मंडल, भूपेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, प्राचार्य लारेब खान, उत्पल मंडल समेत राज्य स्तर के सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रोहित ओझा, राज कुमार, सुभाष कुमार, प्रीतम मुर्मू, दीप सेन किस्कू, नंदू हेंब्रम, प्रियंका बास्की, स्वीटी मुर्मू, राधिका सिंह, नैंसी सिन्हा और रिशु कुमारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Also Read: TCS विवाद में फंसीं निदा खान, कोर्ट से नहीं मिली राहत; अब 27 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jamtada news Kho-Kho Latest news Main News News Headline Online news जोहार लाइव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTCS विवाद में फंसीं निदा खान, कोर्ट से नहीं मिली राहत; अब 27 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
    Next Article CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.