Johar Livbe Desk : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लेटरल रिक्रूटमेंट 2025-26 के तहत अनुभवी पेशेवरों के लिए 93 स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये पद आईटी, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, रिस्क मैनेजमेंट और बैंकिंग सुपरविजन जैसे क्षेत्रों में हैं। भर्ती फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और 6 जनवरी 2026 तक चलेगी। पदों में डेटा साइंटिस्ट, डेटा इंजीनियर, आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट, साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर, रिस्क एनालिस्ट (क्रेडिट/मार्केट/लिक्विडिटी) और एआई/एमएल स्पेशलिस्ट जैसे पद शामिल हैं। अधिकांश पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स/बीटेक/एमसीए और 4-5 साल का प्रासंगिक अनुभव आवश्यक है। आयु सीमा पद के अनुसार 25 से 62 वर्ष है, आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में प्राइमरी स्क्रीनिंग के बाद इंटरव्यू होगा। सैलरी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और अनुभव व पद के अनुसार आकर्षक रखी गई है। आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपये + जीएसटी और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 100 रुपये + जीएसटी है।
आवेदन केवल ऑनलाइन rbi.org.in के माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके लिए Opportunities@RBI > Current Vacancies > Lateral Recruitment सेक्शन में जाकर फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन (Advt. No. RBISB/BA/04/2025-26) देखकर सभी विवरण चेक कर जल्द आवेदन करें।
Also Read : नए आरक्षण निर्धारण के बाद होंगे बिहार पंचायत चुनाव, आयोग ने की बड़ी घोषणा


