Johar Live Desk : साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद फैंस को खुशखबरी दे रहे हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में हुई उनकी शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। शादी की खबर अभी भी चर्चा में थी कि कपल की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ का फर्स्ट लुक और वीडियो वायरल हो गया।
‘रणबाली’ में फिर दिखी रश्मिका-विजय की जबरदस्त केमिस्ट्री
रश्मिका और विजय इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। अब ‘रणबाली’ में उनकी जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करती दिखाई दे रही है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक शेयर की है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। वीडियो में हिंदी गाना ‘ओ मेरे साजन’ भी सुनाई दे रहा है, जिसे अजय-अतुल ने कंपोज किया है। गाने में श्वेता मोहन और जावेद अली की आवाजें शामिल हैं। खास बात यह है कि झलक में शादी का सीन भी दिखाई गया है, जहां दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वीडियो के अंत में लिखा है ‘हैप्पी मैरिड लाइफ विजय और रश्मिका’, जिसे देखकर फैंस खुशियों से झूम उठे।
पोस्टर और वीडियो के साथ रिलीज़ हुई पहली झलक
मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर और वीडियो एक साथ रिलीज किया। सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। लोग दोनों की जोड़ी और शादी के सीन पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी और रिलीज़ डेट
‘रणबाली’ 19वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बताया जा रहा है कि कहानी 1854 से 1878 के बीच ब्रिटिश राज के दौर की कुछ असल घटनाओं से प्रेरित है। मेकर्स के अनुसार फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शादी के बाद अब दोनों अपने काम पर लौटते नजर आ रहे हैं और फैंस उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


