Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महाशिवरात्रि को लेकर बदली गई रांची की यातायात व्यवस्था… देखें डिटेल्स
    झारखंड

    महाशिवरात्रि को लेकर बदली गई रांची की यातायात व्यवस्था… देखें डिटेल्स

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2026Updated:February 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाशिवरात्रि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को रांची शहर में भारी भीड़ और भगवान शिव-पार्वती की भव्य बारात निकलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए रांची के ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।

    रविवार को  बड़े वाहन और मालवाहक वाहन सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों को केवल कुछ निश्चित मार्गों और स्थानों तक ही जाने की अनुमति होगी। उदाहरण के लिए कांके से माया बोड़ेया, चाईबासा-खूंटी से बिरसा चौक, गुमला-सिमडेगा से कटहल मोड़ और आईटीआई बस पड़ाव, पलामू-लोहरदगा से पिस्का मोड़ तथा जमशेदपुर से दुर्गा सोरेन चौक और चाँदनी चौक तक बड़े वाहन ही जा पाएंगे। विशेष रूप से बुटी मोड़ से बरियातु मार्ग में बड़े वाहन, मालवाहक वाहन और सिटी राइड बस का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

    छोटे वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। करमटोली चौक से जेल चौक और बरियातु रोड होते हुए बुटी मोड़ तक छोटे वाहन जा सकते हैं। कांके की ओर जाने वाले छोटे वाहन राम मंदिर मोड़, हॉटलिप्स चौक और न्यू मार्केट चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। जुलूस के समय न्यू मार्केट चौक के पहले किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा मेट्रो गली से न्यू मार्केट तक और हरमू रोड में जुलूस के यू-टर्न के बाद ही वाहन कांके या किशोरी यादव चौक की ओर जा सकेंगे। कटहल मोड़ और तिलता चौक से आने वाली गाड़ियाँ विशेष यू-टर्न लेकर चापुटोली मार्ग से निकलेंगी, जबकि शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रहेगा।

    शिव बारात जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिए बेरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। जुलूस मार्ग के शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर, मिनाक्षी गली, सुखदेवनगर जाने वाली गली, बालाजी मंदिर के पास, सुलभ शौचालय से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग और गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी। शिव बारात इन्दुपुरी शिव मंदिर से निकलकर मेट्रोगली, रातु रोड, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, बानो मंजिल मार्ग, गाड़ीखाना, कार्ट सराय रोड, जेजे रोड, शहीद चौक, पुस्तक पथ, ज्योति संगम, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, महावीर चौक, प्यादा टोली और रातु रोड होते हुए आर.आर. स्पोटिंग दुर्गा पुजा समिति के प्रांगण में भव्य स्वागत और शिव विवाह समारोह के बाद समाप्त होगी।

    ट्रैफिक SP ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि 15 फरवरी को जुलूस वाले मार्ग का कम से कम प्रयोग करें और समय पर परिवहन के वैकल्पिक मार्ग अपनाएं ताकि महाशिवरात्रि उत्सव सुचारु और सुरक्षित रूप से मनाया जा सके।

    Also Read : बेउर जेल से रिहाई के बाद पप्पू यादव ने विरोधियों को दी चेतावनी

    Change In Traffic Routes Hindi News Update Jharkhand news Latest ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के होटल में बेहोश मिला रामगढ़ का लड़का, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी सेवा और संघर्ष की सीख, इरबा में छात्रों को किया प्रेरित

    Related Posts

    गुमला

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.