Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। पटना-गया रेलखंड के पोठही स्टेशन के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर फंसी एक कार रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। कार ट्रेन के इंजन के साथ घसीटती हुई करीब एक किलोमीटर आगे तक चली गई। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार पर सवार प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमित कुमार अपनी पत्नी निसृता बिहारी और 5 साल के बेटे परनीत कुमार को लेकर पोठही के धरहरा स्थित ससुराल जा रहे थे।उन्होंने सुबह करीब 7 बजे पोठही स्टेशन के पास बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश की। कार रेल ट्रैक पर फंस गई। सुमित पत्नी और बच्चे को लेकर कार से निकल पाते, इससे पहले ही जन शताब्दी एक्सप्रेस आ गई।
    टक्कर के बाद कार ट्रेन के साथ करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए चली गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। गांव के लोगों की मदद से तीनों को कार से बाहर निकाला गया। सुमित और उसकी पत्नी की मौत कार में ही हो गई थी। पांच साल के बच्चे की स्थिति गंभीर थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
    ईसीआर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने बताया कि पटना-गया रेलखंड पर पोटहि-नदवॉ के बीच आज सुबह 6.35 बजे अवैध रेलवे क्रासिंग पार करते समय एक कार रेलगाड़ी संख्या 02365 पटना-राँची जनशताब्दी स्पेशल की चपेट में आ गयी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से तैयार किये गये रास्ते से अचानक यह कार रेल ट्रैक पर आ गई। वहां कोई रेलवे फाटक नहीं है।
    उन्होंने कहा कि कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई लेकिन ट्रेन के किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। यह स्पष्ट रूप से कार चालक द्वारा लापरवाही से ट्रैक पार करने का मामला है। स्थानीय पुलिस को तत्काल घटना के संबंध में सूचना दे दी गई जिसके बाद पुलिस ने शवों को रेल मार्ग से हटा दिया। उन्होंने कहा कि हादसे के कारण रेल यातायात में कोई व्यवधान नहीं है। ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए 9.37 बजे गया से रवाना कर दिया गया।वहीं रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

    Accident Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना के लगातार तीसरे दिन 30 हजार से अधिक मामले
    Next Article झारखंड में 179 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी हुए कोरोना संक्रमित, 7 हुए स्वस्थ

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.