Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 8:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»फरवरी में ही गर्मी का अहसास, रांची में दोपहर होते ही सता रही धूप
    झारखंड

    फरवरी में ही गर्मी का अहसास, रांची में दोपहर होते ही सता रही धूप

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में फरवरी का महीना इस बार थोड़ा अलग अंदाज में नजर आ रहा है। ठंड अब धीरे-धीरे विदा ले रही है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची में दोपहर का हाल ऐसा है कि लोग स्वेटर उतार चुके हैं। हल्की सी धूप में कुछ देर खड़े हो जाइए, तो गर्मी के साथ पसीना भी आने लगता है। सिर्फ रांची ही नहीं, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, देवघर और गोड्डा जैसे जिलों में भी दिन के समय मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है।

    दक्षिणी जिलों में 32-33 डिग्री तक पहुंचा पारा

    मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के ज्यादातर दक्षिणी जिलों में गर्मी ने पकड़ मजबूत कर ली है। खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर में यहां स्वेटर पहनने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ रही। हालांकि सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड अभी भी महसूस हो रही है, इसलिए पतली स्वेटर या हल्की जैकेट काम आ सकती है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

    जंगल और पहाड़ी इलाकों में अभी भी ठंड बरकरार

    जहां एक तरफ दक्षिणी जिलों में गर्मी का असर दिख रहा है, वहीं जंगल और ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी ठंड बनी हुई है। गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ जैसे जिलों में सुबह-शाम कंकरी ठंड महसूस हो रही है। गुमला में तो न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है।

    मौसम विभाग की सलाह

    मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दक्षिणी जिलों में दिन के समय धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है, ऐसे में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं जंगल और ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए हल्के गर्म कपड़े पहनना बेहतर रहेगा।

    ठंड और गर्मी का मिला-जुला मौसम

    कुल मिलाकर फरवरी इस बार झारखंड में ठंड और गर्मी दोनों का मिश्रण लेकर आया है। दिन में धूप चुभने लगी है, तो सुबह-शाम ठंड अभी भी याद दिला रही है कि सर्दी पूरी तरह गई नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

    Also Read : पतरातू में कोयला कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

    February weather Gumla cold heat in Jharkhand Jharkhand news Jharkhand temperature. Jharkhand weather Meteorological Department Ranchi temperature Ranchi weather Singhbhum weather South Jharkhand गुमला ठंड झारखंड का तापमान झारखंड का मौसम झारखंड में गर्मी झारखंड मौसम झारखंड समाचार दक्षिणी झारखंड फरवरी का मौसम मौसम विभाग रांची का तापमान रांची मौसम सिंहभूम मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 12 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article नए लेबर कोड के खिलाफ भारत बंद आज, धनबाद में भी दिखेगा असर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.