Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नए लेबर कोड के खिलाफ भारत बंद आज, धनबाद में भी दिखेगा असर
    झारखंड

    नए लेबर कोड के खिलाफ भारत बंद आज, धनबाद में भी दिखेगा असर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : नए श्रम कानून यानी चार लेबर कोड के विरोध में आज यानी गुरुवार को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कई किसान संगठनों ने मिलकर इस बंद को बुलाया है। कोयला नगरी धनबाद में भी इसे सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कोयला उद्योग से लेकर बैंकिंग सेक्टर तक, कई क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। खासकर बीसीसीएल, ईसीएल और सीसीएल जैसी कोयला कंपनियों पर सबकी नजर टिकी हुई है।

    किन संगठनों ने बुलाया है बंद?

    यह बंद संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुलाया गया है। इसमें करीब 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन शामिल हैं – जैसे INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा और कई किसान संगठनों ने भी इस बंद को समर्थन दिया है। यानी मजदूर और किसान संगठन एक मंच पर आ गए हैं।

    आखिर क्यों बुलाया गया है भारत बंद?

    मजदूर संगठनों का कहना है कि नए लेबर कोड से कामगारों के अधिकार कमजोर होंगे। वहीं किसान संगठनों का आरोप है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और कुछ अन्य नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं। इन मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए ही देशव्यापी हड़ताल और बंद का फैसला लिया गया है।

    धनबाद में किन-किन क्षेत्रों पर पड़ सकता है असर?

    1. कोयला उद्योग : धनबाद कोयला नगरी है, इसलिए सबसे बड़ा असर यहीं देखने को मिल सकता है। बीसीसीएल, ईसीएल और सीसीएल में काम प्रभावित हो सकता है। हालांकि प्रबंधन ने उत्पादन जारी रखने की तैयारी की है।
    1. बैंकिंग सेवाएं : सरकारी बैंकों के कर्मचारी बंद का समर्थन कर सकते हैं। ऐसे में कई शाखाओं में कामकाज सीमित या प्रभावित रह सकता है।
    1. परिवहन व्यवस्था : बस, ऑटो और टैक्सी चालकों के बंद में शामिल होने की संभावना है। इससे सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम हो सकती है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
    1. बाजार और दुकानें : कुछ इलाकों में बाजार, मॉल और स्थानीय दुकानें बंद रह सकती हैं, हालांकि यह पूरी तरह स्थानीय हालात पर निर्भर करेगा।
    1. सरकारी दफ्तर और अन्य संस्थान : सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित हो सकता है।

    हड़ताल से निपटने के लिए बीसीसीएल की बड़ी तैयारी

    चार लेबर कोड के खिलाफ प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए बीसीसीएल प्रबंधन ने कड़े इंतजाम किए हैं। कंपनी में करीब 32 हजार कोयला कर्मी कार्यरत हैं। मुख्यालय ‘कोयला भवन’ समेत सभी एरिया में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जो देर रात से ही काम करना शुरू कर देंगे। तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम हर शिफ्ट में तैनात रहेगी और पहली पाली से तीसरी पाली तक लगातार रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। हर एरिया में सीआईएसएफ की क्यूआरटी (त्वरित कार्रवाई दल) भी तैनात की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

    जबरन हड़ताल कराने पर होगी कार्रवाई

    बीसीसीएल प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि कार्यस्थल पर सीसीटीवी, फोटो और वीडियो के जरिए निगरानी रखी जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति कर्मचारियों को जबरदस्ती हड़ताल पर जाने के लिए दबाव बनाता है या काम से रोकता है, तो उसके खिलाफ आईडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कोयला भवन से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    भारतीय मजदूर संघ ने बनाई दूरी

    जहां कई यूनियनें हड़ताल में शामिल हैं, वहीं भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने इस बंद से दूरी बनाने का फैसला किया है। उनका कहना है कि देशहित में कोयला उत्पादन और डिस्पैच जारी रहना चाहिए।

    सीएमडी की अपील – काम पर आएं कर्मचारी

    बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे राष्ट्रहित और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम पर आएं। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के उत्पादन और आपूर्ति लक्ष्य को किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की विशेष टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    Also Read : फरवरी में ही गर्मी का अहसास, रांची में दोपहर होते ही सता रही धूप

    bank strike BCCL news BCCL Strike Bharat Bandh 2026 Coal india coal industry Dhanbad Bandh Dhanbad News Four Labour Laws Jharkhand news Labour Code Protest Samyukta Kisan Morcha Trade Unions कोयला उद्योग चार श्रम कानून झारखंड न्यूज ट्रेड यूनियन धनबाद न्यूज धनबाद बंद बीसीसीएल हड़ताल बैंक हड़ताल भारत बंद 2026 लेबर कोड विरोध संयुक्त किसान मोर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफरवरी में ही गर्मी का अहसास, रांची में दोपहर होते ही सता रही धूप
    Next Article हिरणपुर में साइकिल से हो रही कोयला चोरी, पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.