Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»रांची : भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच : लंच तक भारत ने 129 पर दिये द.अफ्रीका को 6 झटके
    खेल-सिनेमा

    रांची : भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच : लंच तक भारत ने 129 पर दिये द.अफ्रीका को 6 झटके

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : भारत ने अपने गेंदबाज़ों के जोरदार प्रदर्शन से तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को लंच तक 129 के निजी स्कोर पर छह झटके देकर मुश्किल में डाल दिया।
    दक्षिण अफ्रीका ने कल अपने 9 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। उसके बल्लेबाज़ों जुबाएर हम्जा ने शून्य और कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने एक रन से अपनी पारियों को आगे बढ़ाया। प्लेसिस हालांकि अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके और तीसरे दिन पांच गेंदों बाद ही तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने उन्हें बोल्ड कर भारत को दिन का पहला और विपक्षी टीम का तीसरा विकेट दिला दिया।
    हम्जा हालांकि एक छोर संभालकर खेलते रहे और 16 रन पर तीन विकेट से टीम के स्कोर को 107 तक ले गये। उन्होंने 79 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाकर 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने बाेल्ड कर चौथा विकेट निकाला। टीम के इसी स्कोर पर फिर तेम्बा बावूमा भी चलते बने जिन्हें पदार्पण खिलाड़ी शाहबाज़ नदीम ने विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा को कैच कराया।
    बावूमा ने 72 गेंदों में पांच चौके लगाकर 32 रन बनाये। बावूमा और हम्जा ने 91 रन की उपयोगी अर्धशतकीय साझेदारी की। मेहमान टीम का छठा विकेट फिर हैनरिक क्लासेन ने लिया जिन्हें जडेजा ने ही बोल्ड किया और लंच तक दक्षिण अफ्रीका के 119 रन पर छह विकेट निकाल दिये। अभी जार्ज लिंडे 10 रन और डेन पिएट 4 रन पर नाबाद हैं।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के गहनाघर गोलीकांड के विरोध में पूरे झारखंड में व्यापार बंद
    Next Article गुमला : पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मरण दिवस, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.