Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांचीः संविदाकर्मियों ने मंत्री आलमगीर आलम के आवास का किया घेराव
    जोहार ब्रेकिंग

    रांचीः संविदाकर्मियों ने मंत्री आलमगीर आलम के आवास का किया घेराव

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johalrive Team

    रांची। 14वें वित्त के संविदाकर्मी पिछले 47 दिनों से संविदा अवधि विस्तार की मांग को लेकर बिरसा चौक पर बैठे हुए हैं। ऐसे में बुधवार को संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव की बात कही थी। हालांकि उनकी तरफ से ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास का घेराव किया गया है।

    संविदाकर्मियों की मांग है कि 14वें वित्त के संविदाकर्मियों को 15वें वित्त में समायोजित किया जाए, लेकिन इस ओर पहल नहीं हो पा रही है। ऐसे में संविदाकर्मी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं संविदाकर्मियों ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर ही डेरा डाल दिया है। हालांकि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने संविदाकर्मियों से आवास के बाहर मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया है कि कैबिनेट की बैठक में उनकी बातों को रखेंगे। उन्होंने कहा कि संविदाकर्मियों से कई बार वार्ता हो चुकी है. भारत सरकार के पत्र के अनुसार 14वें वित्त आयोग की संविदा रद्द की जानी है, लेकिन सरकार की मंशा है कि इनका समायोजन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर किस तरह किया जाए, इस पर विचार हो गया है।

    वहीं संविदाकर्मी पीयूष ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री ने आश्वासन दिया है कि कैबिनेट की बैठक में वह उनकी मांगों को रखेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि आश्वासन पर वह धरना प्रदर्शन नहीं बंद करेंगे. बल्कि जब तक संविदा अवधि विस्तार का पत्र नहीं मिल जाता है तब तक अन्न जल त्याग कर मांग जारी रहेगी।

    पिछले दिनों बिरसा चौक पर संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज हुआ था, जिसके बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने उनके इस आंदोलन में साथ देने का ऐलान किया था और लगातार भाजपा के विधायक, सांसद उनसे मिलते रहे हैं। वहीं बिरसा चौक से ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास का घेराव करने पहुंचे संविदाकर्मियों की भनक पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी है. इसको लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में कोविशील्ड टीका लगने के 2 दिन बाद निजी अस्पताल के एक सफाईकर्मी की मौत
    Next Article साहिबगंज: ट्रेन से लैपटॉप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से हुई थी चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.